एक्सप्लोरर

गोरखपुर: डकैती की योजना बना रहे छह डकैत मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो फरार

एसएसपी ने बताया कि ये डकैत गोरखपुर और आसपास के जिलों में बड़ी मात्रा में रखे हुए अन्‍न चोरी करते रहे हैं. सभी आरोपी संतकबीरनगर के मेंहदावल में किराए का कमरा लेकर रहते रहे हैं

गोरखपुर: डकैती की योजना बना रहे छह डकैतों को गोरखपुर की क्राइम ब्रांच के सहयोग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा, डकैती के लिए इस्‍तेमाल की जाने वाली चोरी की सफारी, स्‍टीम कार, पिकअप, दो मोटरसाइकिल भी बरामद की है. इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से 59 पेटी देसी शराब भी बरामद की है. 20 बोरी मटर दाल, 20 बोरी मटर, 21 बोरी गेहूं, जैविक खाद 22 बोरी बरामद किया है. पुलिस दो अन्‍य आरोपियों की तलाश कर रही है. गोरखपुर के एसएसपी जोगिन्‍दर कुमार ने पुलिस लाइन्‍स के व्‍हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा किया है. उन्‍होंने बताया कि पीपीगंज और कैम्पियगंज पुलिस ने क्राइम ब्रांच के सहयोग से छह डकैतों को डकैती की योजना बनाते समय भगवानपुर सब्‍जी मंडी पीपीगंज से मुठभेड़ में बुधवार की सुबह 6.30 बजे गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के उत्‍तरपट्टी के रहने वाले बलराम, गणेश और बुद्धिराम संतकबीरनगर के मेंहदावल के एकला के रहने वाले संदीप शुक्‍ला, महराजगंज के पनियरा के माधोनगर टोला कौवाठोड़ असनहिया के रहने वाले शक्ति कुमार गौड़ और संजय जायसवाल के रूप में हुई है. दो आरोपी गोरखपुर के सिकरीगंज थानाक्षेत्र के रोहारी के रहने वाले आतम साहनी और संतकबीरनगर के मेंहदावल थानाक्षेत्र के हर्दी हट्टा ठठराई के रहने वाले गोलू के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके खिलाफ पीपीगंज थाने में आईपीसी की धारा 399, 402, 307, 41, 411, 3/25 आर्म्‍स एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है. पूछताछ में गोरखपुर के कैम्पियरगंज, सिद्धार्थनगर के बांसी और गोरखपुर के पीपीगंज थाने में दर्ज तीन अन्‍य मुकदमों का भी खुलासा हुआ है. इनके खिलाफ पीपीगंज, कैम्पियरगंज और सिद्धार्थनगर के बांसी में छह मुकदमें दर्ज हैं.

पुलिस ने इनके पास से 59 पेटी देसी शराब, दो तमंचा, चार कारतूस, 20 बोरी मटर दाल, 10 बोरी मटर, 21 बोरी गेहूं बीज, जैविक खाद 22 बोरी, 2000 रुपए नकद, घटना में प्रयुक्‍त टाटा सफारी, सफेद स्‍टीम कार, पिकअप, एक मारुति कार, दो मोटरसाइकिल बरामद किया है. एसएसपी ने बताया कि इन फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्‍होंने बताया कि सभी के खिलाफ गैंगेस्‍टर की कार्रवाई की जाएगी. ये लोग पीपीगंज, कैम्पियरगंज, और सिद्धार्थनगर में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से सिद्धार्थनगर से चोरी किए गए गेहूं, कैम्पियरगंज से शराब की दुकान से चोरी की गई शराब बरामद की है. एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. इनका मुख्‍य सरगना बलराम और शक्ति कुमार गौड़ हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि जो वाहन बरामद हुए हैं उनके नंबर प्‍लेट तो फर्जी नहीं है. उनके वाहन मालिकों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस टीम को भी पुरस्‍कार दिया जाएगा.

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IPS अधिकारियों का तबादला प्रयागराज: माघ मेला में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों का होगा कोविड-19 टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
'जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं...', दशहरा पर बोले पूर्व मंत्री सुरेश राणा
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया अपडेट
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget