एक्सप्लोरर

तेलंगाना के पहले गृहमंत्री नैनी नरसिम्हा रेड्डी का निधन, पिछले महीने पाए गए थे कोरोना संक्रमित

नैनी नरसिम्हा रेड्डी हैदराबाद के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. साल 2014 से 2018 तक नैनी नरसिम्हा तेलंगाना के गृहमंत्री रहे थे.

हैदराबाद: तेलंगाना के पहले गृहमंत्री और टीआरएस नेता नैनी नरसिम्हा रेड्डी का बुधवार रात निधन हो गया. न्युमोनिया की शिकायत के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. नरसिम्हा पिछले महीने कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन इलाज के बाद ठीक भी हो गए थे. उनका पहले से किसी दूसरी बीमारी का इलाज चल रहा था.

नैनी नरसिम्हा रेड्डी हैदराबाद के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे. उनका जन्म साल 1944 में तेलंगाना के देवरकोंडा इलाके में हुआ था. नरसिम्हा जयप्रकाश नारायण से काफी प्रभावित थे. उस दौरान 1969 में तेलंगाना आंदोलन में भी शामिल हुए थे. जनता पार्टी से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

हैदराबाद के मुशीराबाद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक बने. साल 2005 से 2008 तक उन्होंने वाईएसआर के कैबिनेट मंत्री में तकनीकी शिक्षा मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था. साल 2014 से 2018 तक नैनी नरसिम्हा तेलंगाना के गृहमंत्री रहे थे.

तेलंगाना में कोविड से रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंची तेलंगाना में कोविड-19 से रिकवरी रेट अब 90 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई है. राज्य में पिछले कई दिनों से संक्रमण से ज्यादा अब रिकवरी देखी जा रही है. राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,811 मरीज इस बीमारी से उबरे, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,04,388 हो गई है.

राज्य में रिकवरी रेट 90.38 प्रतिशत हो गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 88.8 फीसदी है. तेलंगाना में कुल मामलों की संख्या 2,26,124 हो गई है. इनमें से 20,449 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं, जिसमें से 17,071 मरीज घर पर ही आइसोलेशन में हैं. मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत के मुकाबले गिर कर 0.56 फीसदी रह गई है.

ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 77 लाख के पार, 24 घंटे में आए 55 हजार केस, 79 हजार ठीक भी हुए

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में किसी भी CBI जांच के लिए लेनी होगी गृह विभाग की इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget