एक्सप्लोरर

Ellenabad Bypoll: अभय चौटाला को मिला अशोक तंवर का साथ, कांग्रेस-बीजेपी पर साधा गया निशाना

Ellenabad Bypoll:  अभय चौटाला इनेलो के टिकट पर ऐलनाबाद का उपचुनाव लड़ रहे हैं. अशोक तंवर ने किसान आंदोलन का हवाला देकर अभय चौटाला का साथ देने की बात कही.

Ellenabad Bypoll:  30 अक्टूबर को ऐलनाबाद में होने वाले उपचुनाव से पहले इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अभय चौटाला को बड़ी कामयाबी मिली है. पूर्व कांग्रेस नेता और अपना भारत मोर्चा के संस्थापक अशोक तंवर ने इनेलो उम्मीदवार अभय चौटाला का समर्थन देने का एलान किया है. अशोक तंवर का कहना है कि वह किसान आंदोलन की भावना के मद्देनज़र अभय चौटाला का साथ दे रहे हैं. 

दरअसल, कुछ दिन पहले अभय चौटाला ने अशोक तंवर के घर पहुंचकर उनका साथ मांगा था. उपचुनाव से तीन दिन पहले अशोक तंवर ने अभय चौटाला के घर पहुंचकर उनका साथ देने का एलान किया. उन्होंने कहा, ''अभय चौटाला ने किसानों के साथ खड़े होकर बेहद साहस का काम किया है. अभय चौटाला की कुर्बानी को देखते हुए हम उनका साथ दे रहे हैं.''

अशोक तंवर ने इस दौरान अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाने साधने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया. उन्होंने कहा, ''देश में कहीं भी कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में कामयाब नहीं होती दिख रही. नए विकल्प ही इस देश का असली विपक्ष साबित होंगे.''

इसलिए दिया था इस्तीफा

वहीं अभय चौटाला ने साथ देने के लिए अशोक तंवर का आभार जताया. इनेलो उम्मीदवार ने कहा, ''पूरा देश बीजेपी की नीतियों से परेशान है. किसानों को तंग किया जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के पास इस चुनाव में लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं है.''

बता दें कि ऐलनाबाद विधानसभा सीट से अभय चौटाला ने 2019 के चुनाव में जीत दर्ज की थी. अभय चौटाला ने इस साल की शुरुआत में किसान आंदोलन के समर्थन में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला की टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल और बीजेपी उम्मीदवार गोपाल कांडा से है.

Tikri Border: दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है रास्ता, हरियाणा सरकार उठाएगी यह कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget