एक्सप्लोरर

Election Voter ID Making Process: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम या कैसे जुड़वाएँ नाम - step by step Process

वोटर आईडी कार्ड भारत के लोकतंत्र के त्योहारों में शामिल होने का एक वैध प्रमाण पत्र है. यह न केवल वोट करने बल्कि भारतीय नागरिक होने की प्रमाणिकता के साथ सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी जरुरी है.

Voter ID: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में, पूरे साल अलग-अलग भागों में कई स्तरों के चुनाव देश होते रहते हैं. चुनावों को लोकतंत्र का त्यौहार कहा जाता है. वहीं आने वाले कुछ दिनों में देश के पांच राज्यों में चुनावों की तारीख का एलान कर दिया गया है. यह पांच राज्य हैं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर हैं. वहीं इन चुनावों में सक्रिय भागीदारी के लिए जरूरी है कि आपके पास वोटर आईडी (Voter ID) हो. आपको इन चुनाव में अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने के लिए 18 साल की उम्र होने के साथ वोटर भी जरुरी है.

चुनाव आयोग देश के सभी नागरिकों को वोटर आईडी में अपना नाम आसानी से जुड़वाने की सहूलियत देता है. इसलिए जरुरी है की लोकतंत्र के इस त्यौहार में शामिल होने के लिए अपना नाम वोटर लिस्ट (Voter List) में चेक कर लें. चुनाव आयोग (election commission) ने यह जांचने का तरीका बेहद आसान कर दिया है. आप घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं और कुछ जरुरी दस्तावेजों की मदद से आप नाम जुडवा भी सकते हैं.

इस आसन प्रक्रिया के जरिये वोटर लिस्ट में करें अपना नाम चेक

  • अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करने के लिए https://Electoralsearch.in वेबसाइट पर जायें.
    वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के दो तरीके हैं-

बिना EPIC नंबर ऐसे सर्च करें अपना नाम

  • इसके लिए 'Search by Details’ का ऑप्शन सिलेक्ट करें. 
  • अपना नाम, पिता का नाम, उम्र, लिंग, राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र सिलेक्ट करें.
  • अब नीचे दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें और Search ऑप्शन पर क्लिक करे. 
  • इसके बाद पूरी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी। इसमें आपका पहचान पत्र क्रमांक (EPIC No) और मतदान केंद्र तक लिखा होगा.
  • आप चाहें तो नीचे दिए गए Print Voter Information ऑप्शन पर क्लिक कर मतदाता सूचना भी प्रिंट कर सकते हैं.

EPIC No. के जरिए ऐसे सर्च करें अपना नाम

  • अगर आपके पास पहचान पत्र क्रमांक (EPIC No.) मौजूद है तब इस तरीके का इस्तेमाल करें. 
  • आपको बस अपना EPIC No., राज्य और कैप्चा कोड डालकर Search ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद पूरी डिटेल्स खुलकर आ जाएगी। इसमें आपका पहचान पत्र क्रमांक/EPIC No, और मतदान केंद्र तक लिखा होगा.
  • आप चाहें तो नीचे दिए गए Print Voter Information ऑप्शन पर क्लिक कर मतदाता सूचना भी प्रिंट कर सकते हैं.

एसएमएस से चेक करें वोटर लिस्ट में नाम
मोबाइल मैसेज में एपिक लिखकर स्पेस दें. और फिर अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर टाइप करें. इस एसएमएस को 9211728082 या 1950 पर भेज दें. जवाबी एसएमएस में भाग संख्या, मतदान केंद्र की संख्या और नाम आ जाएगा. मतदाता सूची में आपका नाम नहीं होने पर नो रिकॉर्ड फाउंड बताएगा.

ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जायें.
  • यहां आपको वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने या चुनाव क्षेत्र बदलने जैसे विकल्प दिया गया है, जिसे आप जरुरत के मुताबिक चुन सकते हैं.
  • अगर आप चाहें तो वोटर लिस्ट में नए वोटर को आवेदन के लिए Form6 भरने के लिए सीधे वेबसाइट (https://www.nvsp.in/Forms/Forms/form6) भी जा सकते हैं.
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का नाम, विधानसभा क्षेत्र और जिला आदि चुनने के बाद अपने बारे में पूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भर दें.
  • इसके बाद आपको अपने नाम, पते, उम्र आदि से संबंधित जरुरी दस्तावेज अपलोड कर दें.

वोटर लिस्ट (Voter List) से नाम जुड़वाने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरुरत
वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए जरुरी है कि इच्छुक व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए, साथ ही वह 18 साल की उम्र को पूरी कर चुका हो. जिसके लिए इन जरुरी दस्तावेजों की जरुरत होगी.

  • एक पासपोर्ट साइज फोटो.
  • पहचान पत्र (जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट आदि). 
  • पते का प्रमाण (राशन कार्ड, आपका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन या बिजली-पानी का बिल आदि). 
  • आप वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के अपने अनुरोध की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं. 
  • आपके आवेदन के बाद सभी पहलुओं के सत्यापन के बाद वोटर आईडी कार्ड एक महीने में जारी कर दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें: 

UP Election 2022: वादा न निभाने वाले बीजेपी विधायकों को जनता ने दी चेतावनी, वोट मांगने को लेकर कही यह बात

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा सपा का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
अयोध्या में हुआ विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया सूर्योदय: मुख्यमंत्री
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
नवादा: पति के 6 टुकड़े कर फेंका था शव, अब पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget