एक्सप्लोरर

दिल्ली: जहांगीरपुरी का 'इंस्टा गैंगस्टर' गिरफ़्तार, क्या कुछ है आरोप?

दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाले जिस रितेश को गिरफ्तार किया है, वो पहले एक सनसनीखेज हत्या के मामले में जेल जा चुका है. अब फिर वो पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

Delhi Police: दिल्ली की सड़कों पर खौफ फैलाने और सोशल मीडिया पर खुद को गैंगस्टर साबित करने की कोशिश में जुटा एक खूंखार अपराधी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया. उत्तर-पश्चिम जिले की AATS टीम ने जहांगीरपुरी के रहने वाले रितेश उर्फ कुनाल  को एक चालाकी से रची गई योजना के तहत धर दबोचा.

रितेश न केवल एक हत्या का आरोपी है, बल्कि जमानत मिलने के बाद फरार होकर सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ वीडियो और फोटो डालकर 'डॉन' बनने की कोशिश कर रहा था

जिन हथियारों से आम लोग खौफ खाते हैं, रितेश उन्हीं को सोशल मीडिया पर स्टाइल में लहराता था. पोज़, कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूज़िक के साथ उसकी पोस्ट्स का मकसद था लाइक्स पाना, नाम कमाना और इलाके में खौफ बिठाना. लेकिन उसे नहीं पता था कि दिल्ली पुलिस उसकी हर हरकत पर नजर रखे हुए थी.
 
कातिल की कहानी
 
रितेश पहले ही एक सनसनीखेज हत्या के मामले में जेल जा चुका है. 2023 में हुए इस मर्डर केस में रितेश और उसके साथियों ने मोहम्मद कैफ नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी थी. फरवरी 2025 में उसे भाई की शादी के लिए 5 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन वह वापस जेल लौटने के बजाय अंडरग्राउंड हो गया और एक बार फिर गुनाह के रास्ते पर चल पड़ा.
 
पुलिस के शिकंजे में आया हत्यारा
 
15 अप्रैल की शाम, AATS को पक्की सूचना मिली कि रितेश अवैध हथियार के साथ जहांगीरपुरी में किसी से मिलने आने वाला है. तुरंत एक टीम गठित की गई ,पूरी योजना इंस्पेक्टर जितेन्द्र तिवारी और ACP रंजीत ढाका की निगरानी में बनी. जैसे ही रितेश मौके पर पहुंचा, पुलिस ने चारों ओर से घेरकर उसे दबोच लिया. उसके पास से एक लोडेड अत्याधुनिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई. पुलिस ने कहा "अब जनता निडर होकर सांस ले सकती है"
 
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि रितेश की गिरफ्तारी से इलाके में दहशत का माहौल खत्म हुआ है. आरोपी रितेश पहले भी हत्या, डकैती, चोरी और हथियारों से जुड़े कई गंभीर मामलों में शामिल रहा है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, आवेदन पर किए हस्ताक्षर
दिल्ली लक्ष्मी योजना: शालीमार बाग कैंप में महिलाओं के बीच पहुंचीं CM रेखा गुप्ता

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget