एक्सप्लोरर

Delhi Rains: बारिश के पानी से बचने के लिए महिला ने पकड़ा बिजली का खंभा, करंट लगने से मौके पर ही मौत

New Delhi Railway Station Incident: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर आज एक हादसा हो गया. बारिश के पानी से बचने के लिए जैसे ही महिला ने खंभे को छुआ करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार को एक हादसा हो गया. महिला बिजली की खंभे की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक महिला भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी. रेलवे स्टेशन के बाहर बारिश की वजह से जलभराव हो गया था. इस पानी से बचने के लिए महिला ने खंभे को पकड़ लिया और जैसे ही खंभे को पकड़ा तो उसे जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रीत विहार की रहने वाली थी महिला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर बिजली के खंभे की चपेट में आकर जिस महिला की मौत हुई वो प्रीत विहार की बताई जा रही है. महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में की गई है. वो नई दिल्ली से भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने वाली थी. महिला के मौत की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया गया है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.  

अधिकारियों की लापरवाही से गई जान

मृतक महिला साक्षी आहूजा के पिता लोकेश कुमार चोपड़ा का कहना है कि हम चंडीगढ़ जा रहे थे. जब मुझे सूचना मिली कि मेरी बेटी साक्षी आहूजा की करंट लगने से मौत हो गई है, तब मैं पार्किंग एरिया में था. लोकेश कुमार चोपड़ा ने कहा कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण मेरी बेटी की जान गई है. साक्षी आहूजा अपने भाई के साथ गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए दिल्ली से बाहर जाने वाली थीं. जिसके लिए वो ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी.

बारिश की वजह से भरा था पानी

आपको बता दें कि मॉनसून की पहली बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास भी कई जगहों पर पानी भरा हुआ है. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पानी से बचने के लिए महिला ने बिजली के खंभे को पकड़ा था जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Exclusive: आचार्य प्रमोद कृष्णम का विपक्ष से सवाल, 'नेहरू-इंदिरा जब विदेश जाते थे तब क्या BJP ऐसे ही सवाल खड़ा करती थी?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget