एक्सप्लोरर

Delhi Metro: डीएमआरसी का फैसला- 69 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी बेरोकटोक मोबाइल सेवा

DMRC News: DMRC ने कॉल ड्रॉप और कनेक्टिविटी की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अपने बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना शुरू कर दिया है. 69 अंडरग्राउंड स्टेशनों को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुखद और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए लगातार प्रयासरत है. यही कारण है कि समय-समय पर मेट्रो अपग्रेड हो रही टेक्नोलॉजी के साथ खुद को भी अपग्रेड कर रही है. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) मेट्रो यात्रियों को अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर में कॉल ड्रॉप और पुअर कनेक्टिविटी जैसी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अपने बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना शुरू कर दिया है. इसके तहत 69 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर मोबाइल नेटवर्क और 5G कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है.

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के मुताबिक 29 अंडरग्राउंड स्‍टेशनों पर काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी 40 पर काम चल रहा है. इसके अच्छे परिणाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं. नेटवर्क कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या भी अब काफी हद तक कम हो गई है. मेट्रो में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण कॉल ड्राप एक बड़ी समस्या बनी हुई थी. खास तौर पर अंडरग्राउंड कारिडोर पर यह समस्या अधिक होती थी. हालांकि, DMRC का दावा है कि न सिर्फ एलिवेटेड सेक्शन बल्कि अंडरग्राउंड मेट्रो लाइनों पर भी नेटवर्क कनेक्टिविटी में काफी सुधार आया है, जिससे अब यात्रियों को भी काफी सुविधा हो रही है. इसके साथ ही मेट्रो नेटवर्क को 5G से लैस किये जाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

एलिवेटेड कॉरिडोर पर लगाए गए टेलीकॉम टावर

मेट्रो नेटवर्क के एलिवेटेड कॉरिडोर्स पर करीब 240 टेलिकॉम टावर्स लगाए गए हैं. इसका लाभ केवल मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को ही नहीं, बल्कि आस-पास के 250 मीटर के एरिया में मौजूद अन्य लोगों को भी हो रहा है और उन्हें अब बेहतर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी मिल रही है।

इन-बिल्डिंग सॉल्यूशन 

IBS सिस्टम अंडरग्राउंड एरिया में या 5G नेटवर्क की क्षमता वाली इमारतों के भीतर बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायता करता है. अभी 29 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर IBS सिस्टम लगाकर मोबाइल नेटवर्क को अपग्रेड किया जा चुका है. वहीं 40 अन्य अंडरग्राउंड स्टेशंस और उनसे जुड़ी मेट्रो टनल्स में इसे लगाने के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का काम चल रहा है.

स्मॉल सेल्स

स्मॉल सेल्स भी मेट्रो नेटवर्क और उसके आस-पास के 100 मीटर के एरिया में मोबाइल नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने में सहायक होते है. इन्हें खासतौर से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के उस हिस्से में मेट्रो पिलर्स पर लगाया गया है, जहां मेट्रो, रिज एरिया और डिफेंस एरिया के आसपास से होकर गुजरती है और जहां टावर कम होने के कारण मोबाइल नेटवर्क या सिग्नल्स की समस्या बनी रहती थी.

अब बेहतर कनेक्टिविटी और निर्बाध स्ट्रीमिंग

अनुज दयाल ने बताया कि डीएमआरसी अपने पूरे नेटवर्क में मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाने और अपग्रेड करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिससे यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो ट्रेनों में खास तौर पर अंडरग्राउंड स्टेशनों में बेहतर नेटवर्क सिग्नल और 5G कनेक्टिविटी मिल सके. इसके तहत 69 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर 5G नेटवर्क की शुरुआत करके मोबाइल कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जा रहा है. इससे अंडरग्राउंड स्टेशन पर भी अब मेट्रो यात्री हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी का लाभ ले पा रहे हैं. जहां एक तरफ कॉल ड्रॉप की समस्या खत्म हुई तो वहीं यात्री निर्बाध स्ट्रीमिंग भी कर पा रहे हैं. इसके अलावा, अब अब मेट्रो में सफर के दौरान यात्री बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस भी कर पा रहे हैं.

6 महीने में मिलने लगेगी 5G सर्विस

अनुज दयाल ने इस बात का जिक्र किया कि अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर 5G कनेक्टिविटी की सुविधा मुहैया करावने के लिए अंडरग्राउंड सेक्शन में नई केबल बिछाने और जरूरी उपकरण लगाने का काम तेजी से चल रहा है, जो अगले 5 से 6 महीने में पूरा हो जाएगा. हालांकि, इस कार्य को चुनौतीपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड सेक्शन पर केबलिंग और डिवाइस इंस्टॉलेशन का काम काफी कम और सीमित समय सीमा के अंदर करना होता है. यह काम मेट्रो की पैसेंजर सर्विस के खत्म होने के बाद केवल रात के वक्त ही किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अभी एयरपोर्ट लाइन समेत पूरे मेट्रो नेटवर्क में यात्रियों को 4G नेटवर्क की निर्बाध कनेक्टिविटी मिल रही है.

यह भी पढ़ें: CWC List आने के बाद विभाकर शास्त्री ने किया पोस्ट, फिर हटाया, अब बोले- कांग्रेस मेरा परिवार, राहुल गांधी मेरे नेता

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget