एक्सप्लोरर

Swati Maliwal: कौन हैं स्वाति मालीवाल? DCW अध्यक्ष के बाद अब बनेंगी राज्यसभा सांसद, AAP ने किया नॉमिनेट

Swati Maliwal News: स्वाति मालीवाल को साल 2015 में दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने में अहम भूमिका निभाई.

Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है. स्वाति मालीवाल को मौजूदा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार गुप्ता की जगह उम्मीदवार बनाया गया है. आप की ओर से शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. स्वाति मालीवाल को साल 2015 में डीसीडब्ल्यू के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था.

मालीवाल ने इस दौरान एसिड हमलों, यौन उत्पीड़न और दिल्ली में महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के समाधान के लिए पहल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यही नहीं महिलाओं के कल्याण के प्रति उनके समर्पण और अधिकारों की वकालत करने के अथक प्रयासों ने उन्हें भारत में सामाजिक सक्रियता के क्षेत्र में एक प्रमुख महिला बना दिया. वह महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक मुद्दों के लिए एक सक्रिय वकील रही हैं. उन्होंने महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुकाबला करने, सख्त कानूनों की वकालत करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग अभियानों और आंदोलनों से जुड़ी रही हैं.

कौन हैं स्वाति मालीवाल?

  • मालीवाल का जन्म 15 अक्टूबर 1984 को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था.
  • एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से आईटी में बैचलर डिग्री हासिल की.
  • 21 साल की उम्र में ही उन्होंने कॉर्पोरेट करियर छोड़कर 'परिवर्तन' नामक सामाजिक संस्था से जुड़ गईं.
  • इसके बाद अन्न हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन 'इंडिया अंगेस्ट करप्शन' का हिस्सा बन गईं और अरविंद केजरीवाल की खास हो गईं.
  • स्वाती मालीवाल ने नवीन जयहिंद से शादी की थी. हालांकि, 2020 में दोनों का तलाक हो गया था.

1.7 लाख से ज्यादा मामलों को देखा

स्वाति मालीवाल ने सामाजिक क्षेत्र में आने के बाद कई ऐसे काम किए, जिसकी खूब चर्चा हुई. साल 2008 में जब बिहार को विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ा, तब मालीवाल ने 24 साल की उम्र में राहत सुविधाओं की वकालत करते हुए अकेले प्रभावित क्षेत्रों में गईं. वह 2011 में अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की 23 सदस्यीय कोर समिति का हिस्सा बन गईं. इस दौरान उन्होंने एक मजबूत भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग के लिए युवाओं को प्रभावी ढंग से संगठित किया. मालीवाल ने निर्भया के साथ हुए जघन्य गैंगरेप के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

साल 2015 में मालीवाल भारत में महिला आयोग की अध्यक्ष बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला थी. दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद को संभालने के बाद उनके नेतृत्व में 1.7 लाख से अधिक मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया. मालीवाल ने दिल्ली में किसी भी संकटग्रस्त महिला या बच्चे की सहायता के लिए एक महिला हेल्पलाइन (181) शुरू की और उस पर अब तक 40 लाख कॉल आए हैं. पिछले आठ सालों में दिल्ली महिला आयोग ने मालीवाल के नेतृत्व में 2500 से अधिक महिलाओं और बच्चों को तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम और अवैध कारावास जैसे अलग-अलग मामलों से बचाया है. यही नहीं इस दौरान उन्होंने तमाम तरह के धरना-प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और पीड़ितों की आवाज उठाई.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election 2024: दिल्ली की राज्यसभा की तीनों सीट जीत सकती है AAP, जानें- पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget