एक्सप्लोरर

DUSU Election Result: कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष तुषार डेढा? जानें उनके बारे में सबकुछ 

DUSU President Tushar Dedha: 25 वर्षीय तुषार डेढ़ा उत्तर-पूर्व दिल्ली के घोंडा के रहने वाले हैं. वह पिछले नौ साल से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं. 

Delhi News: कोरोना महामारी की वजह से तीन बाद संपन्न दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Election result) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की है. डूसू के चार में से तीन पदों पर जीत हासिल कर एबीवीपी ने न केवल अपना परचम बरकरार रखा बल्कि एनएसयूआई को इस बार भी पटखनी देने में उसे कामयाबी मिली. साल 2019 में भी डूसू ने तीन पदों पर जीत हासिल की थी. फिलहाल, खबर यह है कि डूसू अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर तुषार डेढा (Tushar Dedha) सुर्खियों में हैं. जानिए, उनके बारे में सबकुछ. 

कौन हैं डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा?
 
दरअसल, 25 वर्षीय तुषार डेढ़ा उत्तर-पूर्व दिल्ली के घोंडा के रहने वाले हैं. तुषार ने अपनी स्नातक की पढ़ाई सत्यवती कॉलेज से पूरी की. वह बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र हैं. वह पिछले 8 साल से ABVP से जुड़े हैं. साल 2015 में उन्होंने आरएसएस और बीजेपी समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी की सदस्यता ली थी. साल 2016 में सत्यवती कॉलेज में कॉलेज सांस्कृतिक समन्वय का चुनाव जीता था. वह डीयूएसयू में कार्यकारी परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं. तुषार डेढा ने पार्टी में लगातार सक्रिय रहे हैं और अपनी अलग छवि बनाने में कामयाब रहे हैं. 

साल 2016-17 के दौरान पार्टी के सेंट्रल कांउसलर भी रहे हैं. तुषार डेढा के परिवार में छोटी बहन और मां है. उनके पिता नहीं हैं. वह फैकल्टी आफ आर्ट में एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं. चुनावी जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा था कि मेरा एक सपना पूरा नहीं हुआ. वो सपना था डूसू मे इस बार चारो प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करना. फिलहाल, चुनावी जीत पर खुशी जाहिर करने के बाद उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता है डीयू के छात्रों के लिए दिल्ली मेट्रो में कंसेसनल पास जारी करवाना. ताकि आय वर्ग के छात्रों को कॉलेज व डीयू जाने आने व क्लासेज अटेंड करने में परेशानी न हो.  

एबीवीपी ने 4 में से 3 पर दर्ज की जीत 

बता दें कि DUSU चुनाव 2023 के नतीजे शनिवार को आ गए. ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव की तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि NSUI ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा,  सेक्रेटरी पद पर AbVP की अपराजिता जॉइंट सेक्रेटरी पद पर सचिन बैंसला चुने गए हैं. एनएसयूआई के अभी दहिया ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi: पॉक्सो मामलों में CBI के लिए अभियोजकों की नियुक्ति वाली फाइलें LG ने मंगवाई वापस, जानें पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget