एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश, जानें अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Today Weather In Delhi: मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान किया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई. बारिश की वजह से राजधानी में रहने वाले लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. भारत मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी दिल्ली के बारिश होने की संभावना है. सुबह से ही दिल्ली के आसमान में बादल दाए हुए हैं. किसी भी समय दिल्ली में झमाझम बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार दिल्ली के साथ एनसीआर में भी बारिश होने की उम्मीद है. अगले दो दिनों तक दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान किया है. इसने यह भी कहा है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को जमकर बारिश हुई. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी और उमस सेराहत मिली.न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. शहर के कई हिस्सों से जलभराव और ट्रैफिक जाम का भी नजारा था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के दौरान सामान्य है. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढे़ आठ बजे तक, पिछले 24 घंटों में 0.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गई. शनिवार को दिल्ली के अलावा एनसीआर के लोनी देहात, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ के आसपास के इलाकों में भी हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई. 

दिल्ली वालों को प्रदूषण से मिली राहत

शाम करीब पांच बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 87 दर्ज किया गया. ​बारिश की वजह से प्रदूषण कम दर्ज किया गया. दिल्ली में प्रदूषण को स्तर शनिवार को संतोषजनक रहा. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Delhi Metro: पीएम मोदी करेंगे यशोभूमि द्वारका मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन, मेन दिल्ली से स्मार्ट सिटी का बढ़ेगा संपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget