एक्सप्लोरर

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटी दिखी दिल्ली, विजिबिलिटी कम, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Today Weather News: भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिक​तम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को भी शीतलहर का कहर जारी है. आज सुबह से ही दिल्ली कोहरे की चादर से ढकी है. कड़ाके की ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. गुरुवार को धूप निकलने की वजह से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन शाम होते ही फिर बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी. कोहरे ने भी रेल, हवाई और सड़क यातायात को बाधित रखा. मौसम विभाग के मुताबिक आज कल से ज्यादा ठंड का असर देखने को मिल सकता है.

5 दिनों तक ठंड से राहत की न करें उम्मीद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह में भी कोहरे असर देखने को मिला. अधिक​तम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 18 जनवरी तक ठंड और कोहरे से दिल्ली वालों को राहत की उम्मीद नहीं है. इस दौरान तापमान 7 से आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जो सामान्य से कम है.

सामान्य से 2 डिग्री कम रहा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ा. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है. आईएमडी के मुताबिक अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, हवाई उड़ाने प्रभावित

रतीय रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार बृहस्पतिवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली आने वाली 24 ट्रेन प्रभावित हुईं. आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली से कोहरे की वजह से कई हवाई उड़ाने भी प्रभावित होने की सूचना है.

AQI बेहद खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. वहीं  शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत दर्ज की गई. बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

'बेटे के गुणसूत्र से बच्चे का लिंग निर्धारित होता है, बहू से नहीं', दिल्ली HC की टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget