एक्सप्लोरर

Watch: दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात, घर से बाहर निकलना मुश्किल, कारोबार ठप, जानें कब सुधरेंगे हालात? 

Delhi Flood News: भारी बारिश और यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी के सामने दिल्ली सरकार बेबस नजर आ रही है. तीन से चार दिन के दौरान दिल्ली के लोकल कारोबार को 200 करोड़ से अधिक का झटका लग चुका है. 

Delhi News: दिल्ली में बीते शनिवार को मानसून की पहली बारिश हुई. रविवार को 24 घंटे के अंदर 153 मिलीमीटर बारिश हुई, जो दिल्ली में एक दिन में बारिश का अब तक का रिकॉर्ड है. सोमवार से आज तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश नहीं हुई. इस बीच बूंदाबांदी और औसत बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन हरियाणा के हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से दिल्ली में पिछले चार दिनों से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं.

दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से दिल्ली मेट्रो की गति कम हो गई है. यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बद है. सुप्रीम कोर्ट के चारों तरफ पानी भरा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिल्ली पुलिस की ओर से सीआरपीसी की धारा 144 लागू है. हजारों लोग बेघर हो चुके हैं. इतना ही नहीं बाढ़ के पानी से सीएम अरविंद केजरीवाल का आवास और दिल्ली सरकार का सचिवालय यानी दिल्ली सचिवालय परिसर में पानी भरा है. 

 मजदूर, नौकरीपेशा, कारोबारी सहित सब परेशान

इतना ही नहीं दिल्ली के कारोबार को 200 करोड़ से ज्यादे का नुकसान हो चुका है. कहने का मतलब यह है कि बारिश और बाढ़ से दिल्ली में मजदूर, नौकरीपेशा, कारोबारी से लेकर कमोवेश सभी परेशान है. दिल्ली में लोगों की परेशानी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दिल्ली सरकार ने रविवार तक के लिए स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिए हैं. डीयू ने अपने पेपर रद्द कर दिए हैं. दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा है. 

चारों तरफ पानी से बेजार हुई दिल्ली

आज भी यमुना नदी का पानी खतरे के निशान से लगातार ऊपर बहने से लोगों को जलभराव, सड़कों के टूटने, पेयजल किल्लत, आवाजाही में परेशानी, कारोबार ठप होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलभराव की वजह से आईटीओ, दिल्ली गेट, चांदनी चौक, लाल किला, दिल्ली सचिवालय, राजघाट, शांति वन, यमुना यमुना बाजार, आईएसबीटी क्षेत्र, निगमबोध घाट, मजनूं का टीला, जौहरी फार्म, पुराना रेलवे, ब्रिज के पास नीली छत्री मंदिर, गीता घाट, ओखला, खड्डा कॉलोनी, बाटला हाउस, बोट क्लब, गढ़ी मांडू, वजीराबाद, उस्मानपुर, बदरपुर खादर, डीएनडी, मयूर विहार के निचले इलाके, जगतपुरी सराय काले खां, मिलेनियम डिपो सहित अन्य क्षेत्र में चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. 

यमुना के पानी से नोएडा के लोग भी सुरक्षित नहीं

दिल्ली में जलराव की वजह से सुरक्षा के लिहाज से अ​ति महत्वपूर्ण लुटियन जोन समेत आधी से ज्यादा दिल्ली परेशान है. अब तो बाढ़ का पानी दिल्ली सटे न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, मयूर विहार, नोएडा के कुछ इलाकों में भी यमुना के पानी ने दस्तक दे दी है. प्रभावित लोगों का रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को उतार दिया गया है.  

यह भी पढ़ें:  Delhi Flood News: दिल्ली में बारिश-बाढ़ से कारोबार ठप, अब तक 200 करोड़ झटका

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget