एक्सप्लोरर

Visa Corruption Case: कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन को नहीं मिली राहत, 1 जून तक बढ़ाई गई CBI हिरासत

Visa Corruption Case: 2011 के वीजा घोटाला मामले में कार्ति चिदंबरम और उनके करीबी एस भास्कर रमन 50 लाख रुपये घूस लेने के आरोप का सामना कर रहे हैं.

Visa Corruption Case: 2011 के वीजा घोटाले मामले में कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) के करीब एस भास्कर रमन (S Bhaskar Raman) को अदालत से राहत नहीं मिल पाई है. उनकी सीबीआई (CBI) हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है. इससे पहले अदालत ने एस भास्कर रमन की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. यह मामला दिल्ली (Delhi) के रॉउज एवन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में चल रहा है.

क्या है मामला?

दरअसल, पिछले दिनों ने भारतीय जांच एजेंसी केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम, उनके करीबी एस भास्कर रमन और वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड समेत कई के खिलाफ 2011 के वीजा घोटाला मामले में मुकदमा दर्ज किया था. 

सीबीआई ने अपनी एफआईआर में कहा था कि वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड के एक बड़े अधिकारी ने वीजा जारी कराने के लिए कार्ति चिदंबरम और उनके सहयोगी एस भास्कर रमन को 50 लाख रुपये दिए थे.

भास्कर रमन पर आरोप है कि उनके जरिये ही कंपनी का संपर्क कार्ति चिदंबरम से हुआ था.

263 चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के लिए 50 लाख की घूस देने का है आरोप

आरोप है कि चीनी कंपनी ने 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के लिए कार्ति चिदंबरम और एस भास्कर रमन को 50 लाख रुपये की घूस दी थी. उस वक्त कार्ति के पिता पी. चिदंबरम केंद्र सरकार में मंत्री थे. 

कांग्रेस नेता और तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम का कहना है कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनके खिलाफ आरोप लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

Visa Case: CBI ने कार्ति चिदंबरम से लगातार दूसरे दिन की आठ घंटे पूछताछ

China Visa Case: कार्ति चिदंबरम और उनके सहयोगियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली के 13 जिलों का SIR डेटा जारी, 67.18% फॉर्म ही हुए डिजिटाइज
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान लॉन्च, कोने-कोने की सफाई, इनाम घोषित
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget