एक्सप्लोरर

'दलितों को केजरीवाल से केवल धोखा मिला', वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के इन आंकड़ों पर उठाए सवाल

Virendra Sachdeva: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने दलितों और गरीबों को वोट बैंक बनाया है.

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal: दिल्ली बीजेपी ने एक बार फिर पूववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी ने दावा किया कि पूववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछड़ों और दलितों के लिए अपने कार्यकाल के दौरान बजट आवंटित किया था उसमें से पूरा खर्च नहीं किया. 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के दलित समाज एवं गरीबों को लगातार बड़ी बड़ी स्कीमों के नाम पर गुमराह किया और उन्हें वोट बैंक बनाया. अरविंद केजरीवाल सरकार दलितों एवं गरीबों को राजनीतिक रूप से आकर्षित करने के लिए विगत 5 साल में अनेक स्कीमें लाई, उनके प्रचार पर लाखों करोड़ों उड़ाये पर वास्तविक रूप से दलितों को केजरीवाल से केवल धोखा मिला''.

दिल्ली बीजेपी ने पेश किए आंकड़े

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पिछली अरविंद केजरीवाल सरकार पर अलग-अलग योजनाओं के लिए आवंटित बजट को खर्च नहीं करने के आरोप लगाए हैं वीरेंद्र सचदेवा ने आंकड़ों के साथ इस पर जानकारी दी है. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के नाम से दो योजनाएं 2020 में लाई थी. पहली जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना दलित अनुसूचित जाति वर्ग के लिए तो दूसरी योजना अल्पसंख्यक, पिछड़े एवं गरीबों के लिए घोषित की गई. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों को इस स्कीम से बड़ा धोखा किया गया और 2020-21 में दलितों के लिए प्रतिभा योजना में रुपये 40 करोड़ का आवंटन हुआ पर खर्च हुआ केवल 1.5 करोड़. वहीं  2021-22 में 50 करोड़ का बजट आवंटन दिखाया गया पर असल खर्च केवल 2.90 करोड़ हुआ. सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2022-23 में दलितों से केजरीवाल सरकार का धोखा चर्म पर पहुंचा और दलित प्रतिभा योजना बजट में 70 करोड़ आवंटित हुआ पर खर्च एक पैसा नहीं हुआ. 

इसे भी पढ़ें: नवरात्र में मीट शॉप बंद करने की BJP की मांग पर संजय सिंह बोले, 'हिम्मत है तो...'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget