एक्सप्लोरर

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने के आतिशी के दावे पर BJP का पलटवार, '60 विधायकों वाले भी...'

Delhi Politics: क्या दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने जा रहा है ? मंत्री आतिशी आजकल ऐसा ही दावा कर रही हैं. जिनके दावे पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार भी डरती है.

Virendra Sachdeva on Atishi: मंत्री आतिशी (Atishi) ने यह दावा किया है कि केंद्र सरकार राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति शासन (President Rule) लगाने जा रही है. आतिशी कं दावे पर दिल्ली बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) ने कहा कि जिस पार्टी के पास 60 से ज्यादा विधायक हैं. उस पार्टी को डरने की क्या जरूरत है. बेहतर है इनमें से किसी को सीएम बनाकर अनिश्चितता के माहौल को खत्म कर दिया जाए. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ''दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जो फटकार लगाई गई और आतिशी मारलेना को मानहानि का नोटिस गया है. इन दोनों ही घटनाओं का असर इनके चेहरे और इनके बयानों पर नजर आता है.''

विधायकों को टूटने का AAP को सता रहा डर - सचदेवा
वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, ''मुझे एक बात समझ नहीं आती कि एक पार्टी जिसके 60 से ज्यादा  विधायक हैं जिनके पास पूर्ण बहुमत है. उन्हें इस बात काडर क्यों सता रहा है. आतिशी मारलेना झूठी और काल्पनिक कहानी बनाने में माहिर हैं. यह उनके स्वभाव में है. या तो इनको डर सता रहा है कि इनके विधायक इन्हें छोड़ने वाले हैं. भागने वाले हैं.''

विचारधारा बची नहीं क्यों रुकेंगे विधायक- सचदेवा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा, ''अपनी पार्टी में ऐसी विचारधारा ऐसा नहीं है जिस काम के लिए लोग रुके. अगर वह डर है तो उनके डर का हम कुछ नहीं कर सकते. जब 60 से ज्यादा विधायक हैं तो किसी को सीएम बनाकर दोबारा काम शुरू करें और अनिश्चितता का माहौल खत्म किया जाए. भ्रामक बातें न करें.''

आतिशी ने कहा था कि विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में कुछ दिनों के अंदर केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है. आतिशी ने कहा पिछले कई दिनों से दिल्ली में किसी ऑफिसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है. दिल्ली के कई विभाग खाली है.  आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल बिना किसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्रालय को दिल्ली सरकार के संबंध में लिख रहे हैं.  

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को राहत की उम्मीद, दिल्ली आबकारी नीति मामले में दाखिल की जमानत याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget