एक्सप्लोरर

CM केजरीवाल ने विराट कोहली को 50वां शतक बनाने पर दी बधाई, कहा- 'आने वाली पीढ़ियों को...'

Virat Kohli: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है और कहा कि सच्चे लीजेंड दोबारा रिकॉर्ड बना रहे हैं.

Virat Kohli 50th ODI Century: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे विश्व वर्ल्ड कप (World Cup) के सेमिफाइनल में शतक बनाया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने एकदिवसीय (ODI) क्रिकेट करियर का 50वां शतक पूरा कर लिया है. शतक बनाते ही बधाइयों का दौरा शुरू हो गया. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  ने भी उन्हें बधाई दी है.

सीएम केजरीवाल ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'एक्स' पर विराट कोहली की तस्वीर शेयर कर लिखा, ''विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 50वां एकदिवसीय शतक पूरा कर ऐतिहासिक माइल स्टोन हासिल करने के लिए विराट कोहली को बधाई. एक सच्चा लीजेंड दोबारा रिकॉर्ड बना रहा है. आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहिए.''

अपने आइडियल खिलाड़ी का तोड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने शतक बनाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है.  कोहली ने तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद को स्क्वायर लेग पर खेल कर दो रन के साथ 106 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने करियर की 279 वीं पारी में शतकों का अर्धशतक पूरा किया. कोहली ने जब यह रिकॉर्ड बनाया तब वानखेड़े स्टेडियम में तेंदुलकर भी मौजूद थे. खास बात यह है कि तेंदुलकर ने इसी मैदान पर 15 नवंबर (2013) को ही आखिरी बार भारत के लिए बल्लेबाजी की थी.  यह टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था. 

सचिन ने बधाई देते हुए कही यह बात
उधर, तेंदुलकर ने कोहली की इस उपलब्धि के बाद 'एक्स' पर लिखा, ''जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तब टीम के अन्य साथियों ने मजाक करते हुए आपसे मेरा पैरा छुआया था. मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका था. जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है. मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा और इसे सबसे बड़े मंच (विश्व कप सेमीफाइनल में) और अपने घरेलू मैदान पर हासिल करना सोने पर सुहागा है.''

इसी महीने तोड़ा था सचिन का यह रिकॉर्ड
इससे पहले कोहली ने 5 नवंबर को जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वां शतक लगाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी तब सचिन तेंदुलकर ने उम्मीद जताई थी कि वह अपना 50वां शतक जल्द पूरा करेंगे. उधर, कोहली ने इसके साथ ही विश्व कप के एक सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड दिया है. कोहली इस दौरान मौजूदा विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक (591) को पीछे छोड़ते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र (565) हैं.

ये भी पढ़ें- AAP ने BJP पर लगाया CM केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक अभियान का आरोप, EC से करेगी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश के आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget