एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat Retired: विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'उनके साथ हुई साजिशों...'

Vinesh Phogat News: आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने पर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट के साथ हुई साजिशों को देश नहीं भूलेगा.

Vinesh Phogat Retirement News: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. संजय सिंह ने विनेश फोगाट के मामले को लेकर इशारों ही इशारों में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश की तानाशाह सरकार को समर्पित पंक्तियां. एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है तुम ने देखा नहीं आंखों का समुंदर होना. विनेश फोगाट के साथ हुई साजिशों को देश नहीं भूलेगा.

इससे पहले विनेश फोगाट को ओवरवेट की वजह से अयोग्य घोषित करने करने पर सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, "ये विनेश का नहीं देश का अपमान है,  विनेश फोगाट पूरी दुनिया में इतिहास रचने जा रही थी, उनको 100 ग्राम ओवरवेट दिखाकर अयोग्य घोषित करना घोर अन्याय है. पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है. भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करें."

विनेश फोगाट के घर भी पहुंचे थे AAP नेता
वहीं विनेश फोगाट को ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा AAP नेता अनुराग ढांडा भी उनके घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की थी. इसको लेकर AAP हरियाणा के एक्स पोस्ट पर जानकारी देते हुए लिखा गया कि अपना वही होता है जो हर परिस्थिति में अपनों के साथ खड़ा हो. देश की बेटी विनेश फोगाट को साजिश के तहत ओलंपिक फाइनल से अयोग्य घोषित कर दिया गया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उनके आवास पर पहुंचकर परिवारजनों से मुलाकात कर उनकी हिम्मत बढाई. विनेश फोगोट पर गर्व है.

AAP नेता अनुराग ढांडा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ देश की बेटी विनेश फोगाट के परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिया कि इस मुश्किल वक्त में पूरा देश उनके साथ खड़ा है. अफसोस है कि प्रधानमंत्री मोदी न जंतर-मंतर पर इन पहलवान बेटियों के साथ खड़े हुए और न ओलंपिक में हुए अन्याय के वक्त.

यह भी पढ़ें: Anand Vihar Railway Station: अब आनंद विहार स्टेशन पर वसूले जाएंगे पार्किंग चार्ज, रेलवे को सालाना कितनी होगी कमाई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget