एक्सप्लोरर

दिल्ली के छतरपुर में युगांडा की महिला से मारपीट और छेड़छाड़, नशे के आदी आरोपी मजदूर गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली के छतरपुर इलाके में युगांडा की एक महिला से लूटपाट, छेड़छाड़ और मारपीट की गई. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं.

Uganda Woman Molested in Delhi: राजधानी दिल्ली के छतरपुर पहाड़ी इलाके से युगांडा की एक महिला से लूटपाट और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 लोगों ने युगांडा की 27 वर्षीय महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ और लूटपाट की. आरोपी महिला को घायल कर फरार हो गए. जिसके लेकर पीसीआर कॉल पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई. 

युगांडा की महिला से छेड़छाड़ और लूटपाट
घटना को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात लगभग 12 बजे के करीब पीसीआर पर कॉल मिली की महरौली थाना इलाके में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल महिला युगांडा की रहने वाली है. महिला ने आरोप लगाया कि दो युवक उसे दीवार के पीछे पकड़कर ले गए.

दोनों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और उसके कपड़े फाड़ दिए. महिला ने अपनी शिकायत में आगे बताया कि आरोपियों ने उसका पर्स भी छीन लिया जिसमें 800 रुपए और एक चांदी की अंगूठी भी थी. वो छतरपुर के महरौली में रहती है. वो अपने घर जा रही थी इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

सीसीटीवी के जरिए हुई आरोपियों की पहचान
महरौली पुलिस ने महिला की युगांडा की महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई. उनकी 24 वर्षीय मनोज और 26 वर्षीय रिंकू कश्यप के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों आरोपी नई दिल्ली के सतबरी गांव के रहने वाले है. दोनों ही मजदूरी करते है और नशे के आदी है जब उन्हें गिरफ्तार किया गया तब भी वो नशे में थे. उनके ऊपर पहले भी केस दर्ज हैं. वहीं पुलिस ने घायल महिला का अस्पताल में इलाज भी करवाया. 

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Mayor Election: 'दिल्ली में बिना विलंब कराएं मेयर चुनाव', कांग्रेस नेता की LG को लिखी चिट्ठी, कहा- 'MCD के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में मानसूनी बारिश जारी, छाये रहेंगे बादल, जानें ताजा अपडेट
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget