एक्सप्लोरर

Delhi Crime: गर्लफ्रेंड के साथ संबंध होने के शक पर दो युवकों में हुआ झगड़ा, पेट्रोल डालकर लगाई आग, दोनों झुलसे

Delhi Fire: दिल्ली के छावला इलाके में पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं लाइटर जलाने वाला आरोपी भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Delhi News: दिल्ली के छावला (Chhawla) इलाके में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को आग लगाने की कोशिश की, जिसमें दो लोग झुलस गए. एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार को हुई. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित 23 वर्षीय दीपांशु 50 फीसदी तक झुलस गया और उसे आरोपी टीटू के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारी ने कहा कि दीपांशु को टीटू पर अपनी प्रेमिका के साथ संबंध होने का शक था और इसके कारण दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

पुलिस के अनुसार गुरुवार को छावला थाने में सूचना मिली थी कि दो झुलसे हुए लोगों को कैट एंबुलेंस से आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची तो उन्हें दीपांशु और टीटू जलने के कारण आरटीआरएम अस्पताल में भर्ती पाए गए. पुलिस ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें बयान के लायक बताया. इसके बाद दोनों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

पीड़ित दीपांशु का आरोप है कि कालू नाम के एक व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डाल दिया और टीटू ने लाइटर जला दिया. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कालू को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने कहा कि एक अन्य आरोपी टीटू अस्पताल में भर्ती है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

आग लगने की दूसरी घटना में हुई एक बुजुर्ग की मौत

बता दें कि आज (10 मार्च) पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में भी आग लगने की घटना सामने आई थी. इस घटना में 70 वर्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई. इसकी सूचना मिलेने पर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पा लिया गया था. आग बुझाने के दौरान झुग्गी के अंदर फायरकर्मियों को एक पुरुष का जला हुआ शव मिला.

ये भी पढ़ें: Delhi Fire News: त्रिलोकपुरी में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच जारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget