एक्सप्लोरर

Delhi News: स्कूलों के मुद्दे पर दिल्ली और असम के सीएम के बीच ट्विटर वॉर, अरविंद केजरीवाल ने हिमंत से कहा- आप तो बुरा मान गए

स्कूलों के मुद्दें पर दिल्ली और असम के सीएम के बीच ट्विटर पर बहस हो गई.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया है.

Delhi News: असम (Assam) में स्कूल बंद करने को लेकर दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर बहस जारी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himant Biswa Sar,a) के ट्वीट से बुधवार को शुरू हुई बहस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर जवाब दिया है. दरअसल, असम में राज्य सरकार ने फैसला किया कि खराब रिजल्ट के चलते 34 स्कूलों को बंद किया जाएगा. इस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया- "स्कूल बंद करना समाधान नहीं है. हमें तो अभी पूरे देश में ढेरों नए स्कूल खोलने की ज़रूरत है. स्कूल बंद करने की बजाय स्कूल को सुधार कर पढ़ाई ठीक कीजिए."

इसके जवाब में असम के सीएम ने कहा- अरविंद केजरीवाल जी, बिना होमवर्क के टिप्पणी करना आपकी आदत है. मैं जब राज्य का शिक्षा मंत्री था तब से असम सरकार ने 8610 स्कूल बनाए / टेकओवर किए. दिल्ली सरकार ने कितने स्कूल बनाएं हैं. 

सरमा के जवाब पर केजरीवाल बोले- आप तो बुरा मान गए
सरमा ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि असम सरकार ने 2013 के बाद से प्रांतीयकरण या प्राइवेट स्कूलों को सरकारी बनाया जिसमें प्राथमिक 6802; माध्यमिक 1589 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय- 81, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अवषिक विद्यालय- 3, आदर्श विद्यालय- 38 और टी गार्डन मॉडल स्कूल- 97 हैं. सरमा ने ट्वीट किया- मैं दिल्ली के आंकड़े जानने को उत्सुक हूं.

इसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि लगता है आप बुरा मान गए हैं. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने ट्वीट किया- अरे! लगता है आप बुरा मान गए. मेरा मक़सद आपकी कमियाँ निकालने का नहीं था. हम सब एक देश हैं. हमें एक दूसरे से सीखना है. तभी तो भारत नम्बर वन देश बनेगा. मैं आता हूं ना असम. बताइए कब आऊँ? आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे काम दिखाना. आप दिल्ली आइये, मैं आपको दिल्ली के काम दिखाता हूं.

दिल्ली सरकार लगातार ये दावा करती रही है कि उसने केंद्र शासित प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर कर दिया है. बीते दिनों केजरीवाल ने राज्य के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिए भारत रत्न देने का प्रस्ताव दिया था.

AAP विधायक सोमनाथ भारती का दावा- हनीट्रैप में फंसाने की हुई कोशिश, BJP पर लगाया ये गंभीर आरोप

Delhi News: गौतम गंभीर का CM केजरीवाल पर तंज, कहा- BJP ने आपको PM पद का भी ऑफर तो नहीं दे दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
बिहार से दिल्ली लाई गई 17 साल की लड़की, सूटकेस में मिली लाश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली SIR: कट सकते हैं 47 लाख नाम, इस दिन आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
दिल्ली में पानी का पुराना बिल है तो काम की खबर, सरचार्ज पर 100% छूट की मियाद बढ़ी
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत
पत्नी की गंभीर बीमारी पर ड्रग्स केस के आरोपी रितिक बजाज को राहत, मिली अंतरिम जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget