एक्सप्लोरर

Sonipat Encounter: दिल्ली-हरियाणा पुलिस से मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटर ढेर, दो इस मर्डर केस में थे शामिल

Sonipat Encounter News: दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक अपराधियों की पहचान आशीष उर्फ ​​लालू, सन्नी खरार और विक्की रिधाना के रूप में हुई है. तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे.

Sonipat Encounter Latest Update: हरियाणा पुलिस एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार (12 जुलाई) को एक संयुक्त अभियान में सोनीपत में तीन बदमाशों को मार गिराया. इस अभियान के दौरान पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के एक रेस्तरां में एक व्यक्ति की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो बदमाश भी मारे गए अपराधियों में शामिल हैं. मारे गए तीनों अपराधी हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े हैं. 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मृतक अपराधियों की पहचान आशीष उर्फ ​​लालू, सन्नी खरार और विक्की रिधाना के रूप में हुई है. तीनों हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्य थे. एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ सोनीपत के खरखौदा इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. 

दरअसल, सोनीपत के रोहतक इलाके में पुलिस को अपराधियों के सक्रिय होने की खबर मिली थी. इसके बाद हरियाणा के रोहतक बाईपास के पास छिन्नौनी रोड पर नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही एसटीएफ सोनीपत और न्यू दिल्ली रेंज आरके पुरम की टीम की बदमाशों की मुठभेड़ हो गई. चेकिंग के दौरान रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. 

इसके जवाब में पुलिस टीम ने बचाव में गोली चलाई तो तीन बदमाश घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

दो बदमाश थे बर्गर किंग हत्याकांड में शामिल 

मुठभेड़ में मारे गए तीन अपराधियों में से दो दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग रेस्टॉरेंट में बीते 18 जून 2024 को हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल थे. इस हत्याकांड को विदेश में बैठे गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर लोकल शूटरों ने अंजाम दिया था. तभी से इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी थी.

हिसार के व्यापारियों से मांगी थी करोड़ों की फिरौती 

हरियाणा पुलिस को तीनों की तलाश लंबे अरसे से थी. मुठभेड़ के दौरान सोनीपत एसटीएफ ने तीनों के पास से पांच आधुनिक पिस्टल बरामद किए हैं. तीनों पर हरियाणा पुलिस ने कई कई लाख रुपए का ईनाम रखा था. हिसार के कई व्यापारियों से इन अपराधियों ने कई करोड़ की फिरौती मांगी थी. मुठभेड़ के बाद सोनीपत पुलिस और हरियाणा एसटीएफ अब इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है. 

Delhi Rains: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत, जानें- अब कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget