एक्सप्लोरर

Delhi News: कोरोना के बढ़ते मामलों ने व्यापारियों की बढ़ाई चिंता, कारोबारियों ने उपराज्यपाल से की अपील

Delhi News: आने वाले दिनों में नवरात्रि, दशहरा दिवाली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं.सीटीआई ने लोगों से बाजारों और दुकानों में जाते समय कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की है

New Delhi: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क, सोशल डिस्टेंस आदि का पालन करने को कहा. इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापारियों और कारोबारियों की चिंता भी बढ़ गई है.

त्योहारों का मौसम अगस्त के महीने से शुरू हो जाता है. तीज, रक्षाबंधन और फिर दशहरा दिवाली जैसे बड़े त्योहार आते ही लोग खरीदारी शुरू कर देते हैं. चैंबर ऑफ ट्रेड इन इंडस्ट्री ने डीडीएमए को पत्र लिखकर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में पाबंदियां नहीं लगाने की अपील की है.

CTI का क्या कहना है
सीटीआई का कहना है कि फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही दिल्ली में संक्रमण का दर बढ़ने लगा है. मामलों में भी इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 1300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं, वही संक्रमण दर भी 17% को पार कर गई है. ऐसे में सभी व्यापारी और व्यवसायी भी बाजारों और दुकानों पर आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रहे हैं. मास्क पहनें क्योंकि अब त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में बाजारों और दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है, लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.  ऐसे में CTI ने डीडीएमए से अपील की है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई पाबंदी नहीं लगाई जाए. क्योंकि यह त्योहारी सीजन होता है जब व्यापार और व्यापार में कुछ वृद्धि होती है और ज्यादातर कारोबार त्योहारी सीजन में ही होता है. हालांकि पिछले करीब 3 साल से देश भर के व्यापारियों और कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है. सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल और चेयरमैन सुभाष खंडेलवाल का कहना है कि अगर दोबारा कोई पाबंदी लगाई गई तो व्यापारियों और कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

कारोबारियों का कहना है कि इस साल त्योहारों का सीजन शुरू होते ही कारोबार पटरी पर लौट रहा है. होटल, भोज, कार्यक्रम, रामलीला कार्यक्रम, रेस्तरां, ढाबे, कपड़े, आभूषण, ट्रांसपोर्टर, फैशन, उद्योग आदि का व्यवसाय धीरे-धीरे चलने लगा है. इस त्योहारों के सीजन का व्यापारी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और इसकी तैयारियों में लगे हुए थे. आने वाले दिनों में रामलीला के आयोजक भी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं. इसके लिए कलाकार, गायक, एक्टर्स, स्टॉल, झूले, लाइटिंग साउंड, चाट पकौड़ी वाले आदि तैयारियां कर रहे हैं. वे साल भर से इसका इंतजार कर रहे हैं.

सख्त कदम नहीं उठाने की अपील 
इस संबंध में कारोबारी संगठन सीटीआई ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से बढ़ते कारोबार को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाने की अपील की है. आने वाले दिनों में रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी, नवरात्रि, दशहरा दिवाली जैसे बड़े त्योहार आ रहे हैं. जिसमें छोटे दुकानदार से लेकर व्यापारी तक काम करने का मौका मिलता है.सीटीआई ने लोगों से बाजारों और दुकानों में जाते समय कोरोना से जुड़े सभी नियमों का पालन करने की अपील की है. मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा. इसके साथ ही जिन लोगों ने कोरोना की दोनों डोज नहीं लगवाई हैं, वह अपनी दोनों डोज लगवाएं और बूस्टर डोज भी जरूर लगवाएं.

यह भी पढ़ेंः

New Delhi: 15 अगस्त पर लाल किले की सुरक्षा में तैनात होंगे 10 हजार जवान, खुफिया एजेंसी ने जताई हमले की आशंका

Sarkari Naukri Alert: दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों पर चल रही हैं भर्तियां, लास्ट डेट के पहले कर दें अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget