एक्सप्लोरर

Surya Grahan 2022: आज लगेगा इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, बिरला मंदिर के पुजारी ने लोगों को दी ये सलाह

Surya Grahan 2022: शास्त्रों में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में सूतक लगने के साथ ही सभी शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं. सूर्य ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना वर्जित होता है.

Surya Grahan 2022: कुछ देर के बाद देश में आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) है. इसे लेकर दिल्ली (Delhi) के बिरला मंदिर (Birla Temple) के पुजारी ने कई सलाह दी हैं. पुजारी लाल चंद शर्मा (Lal Chand Sharma) ने कहा कि आज इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगेगा. उन्होंने बताया कि अभी 'सूतक' चल रहा है. हमें बच्चों, बुजुर्गों और बीमारों को छोड़कर, यात्रा, खाना, सोना नहीं चाहिए. हमें अपने घरों में रहना चाहिए और शांतिपूर्ण रहना चाहिए.

गौरतलब है कि मंगलवार तड़के ही सूतक काल शुरू हो चुका है. शास्त्रों के अनुसार सूतक लगने पर किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है. सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक लगने पर भगवान की पूजा-पाठ करना भी वर्जित होता है. साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार आज 25 अक्टूबर को दोपहर बाद 02 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. यह सूर्य ग्रहण 04 घंटे 3 मिनट की अवधि का है. भारत में यह सूर्य ग्रहण करीब शाम 4 बजे दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Air Pollution: 2016 के बाद इस साल दीपावली के अगले दिन सबसे कम रहा वायु प्रदूषण, देखें- पूरा आंकड़ा

दिल्ली में इस समय लगेगा सूर्य ग्रहण
वहीं दिल्ली में सूर्य ग्रहण लगने का समय शाम 04:28 बजे से शाम 05:42 बजे तक है. इस सूर्य ग्रहण पर 1300 साल बाद एक बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है. ज्योतिषविदों के मुताबिक सूर्य ग्रहण के समय चार प्रमुख ग्रह बुध, गुरु, शुक्र और शनि स्वराशि में विराजमान रहेंगे. सूर्य ग्रहण के समय बुध कन्या राशि में, गुरु मीन राशि में, शुक्र तुला राशि में और शनि मकर राशि में होंगे.

गर्भवती महिलाओं को बरतनी चाहिए सावधानी
आपको बता दें कि शास्त्रों में ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए ग्रहण के पहले सूतक लगने पर सभी तरह शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं. ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की पूजा करना वर्जित होता है. ग्रहण के पहले और ग्रहण के दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget