एक्सप्लोरर

Twin Tower Demolition: लोगों में दिखा गजब का उत्साह, ट्विन टावर को गिरते देखने आगरा से नोएडा आया परिवार

ट्विन टावर को गिरता देखने के लिए आगरा से एक परिवार आज नोएडा पहुंच गया. वहीं एक युवक भी बिना परिवार को बताए मैनपुर से चार घंटे बस में सफर करके नोएडा पहुंचा.

Twin Tower Demolition: उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में अवैध रूप से खड़ा किए गए ट्विन टावर (Twin Tower) को गिरा दिया गया. यह पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ था. बिल्डिंग को डायनामाइट से गिरता देखने के लिए उन सोसाइटीज की बिल्डिंग में भीड़ लगी हुई थी जहां से यह नजर आ रहा था. वहीं टावर को गिरता देखने की चाहत लिए आगरा का एक परिवार नोएडा आया था. आगरा (Agra) के रियाज और उनकी पत्नी अपने पांच वर्षीय पोते के साथ नोएडा आए थे. उन्होंने ट्विन टावर को गिरते देखने की इच्छा पूरी करने के लिए लगभग 200 किलोमीटर का सफर तय किया.

पोते की इच्छा पूरी करने आगरा से आया परिवार

रियाज के पोते ने फेसबुक पर ध्वस्तीकरण संबंधी एक वीडियो देखने के बाद ट्विन टावर का दृश्य देखने की जिद की, जिसके बाद परिवार आगरा से नोएडा आया. आम लोगों के लिए इलाके में प्रवेश पर लगी रोक के बावजूद रियाज और उनके परिवार की तरह कई अन्य लोग भी दूरदराज क्षेत्रों से इमारत के गिरने की कार्रवाई देखने नोएडा पहुंचे थे. 

रियाज और उनका परिवार रविवार सुबह आगरा से नोएडा के लिए निकला था, लेकिन शहर में प्रवेश करने के बाद पुलिस ने उन्हें ट्विन टावर के पास के क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया क्योंकि वहां आम लोगों को वहां जाने की अनुमति नहीं थी. रियाज (49) ने कहा, 'हम अकरम (पोते) को ना नहीं कह सकते. वह हमारे घर में सबसे छोटा और सबका लाडला है. हम उसकी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं.' उन्होंने कहा कि वे अपने सबसे छोटे बेटे के पास ठहरेंगे, जो दिल्ली में काम करता है. 

Raebareli: स्मृति ईरानी ने कमांड-कंट्रोल सेंटर का किया उद्घाटन, कोविड मरीजों को एक क्लिक पर मिलेगी मदद

बिना घर वालों को बताए मैनपुरी से आया युवक

पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद परिवार ने कहा कि वे कुछ देर बाद वापस आएंगे. रियाज की पत्नी रुखसाना ने कहा, 'शायद बाद में आने दें. थोड़ी देर बाद फिर आएंगे.' वहीं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी अक्षय मिश्रा (18) अपने परिवार को बिना बताए नोएडा पहुंचे क्योंकि वह ट्विन टावर को गिरते देखना चाहते थे. वह बस से चार घंटे का सफर तय करने के बाद नोएडा में सीधे उस स्थान पर पहुंचे, जहां टावर ध्वस्त किया जाना था. 

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, CM धामी ने किया मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget