एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोलीं?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी खुशी जाहिर की है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया है.

Sunita Kejriwal on Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर है. लगातार नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस बीच सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने पर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लोकतंत्र की जीत करार दिया है. 

सुनीता केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''हनुमान जी की जय. ये लोकतंत्र की जीत है. लाखों-करोड़ों लोगों की दुआओं और आशीर्वाद का फल है. सभी को कोटि कोटि धन्यवाद.'' 

अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति के मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार (10 मई) को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है. 2 जून को कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा है. इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव में अपने पार्टी के नेताओं के लिए प्रचार अभियान में हिस्सा ले सकेंगे.

दिल्ली आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने को लेकर कोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई थी. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत देते हुए राहत दी है.

25 मई को दिल्ली में वोटिंग

दिल्ली में सभी 7 लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे. अभी तक सीएम अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी सुनीता केजरावील जोर शोर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने में जुटी हैं. वो लगातार रोड शो और जनसभाओं में हिस्सा लेकर केंद्र और बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत कई दूसरे नेता भी लगातार सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलते ही AAP में बढ़ी हलचल, आतिशी, सौरभ, गोपाल राय पंहुचे पार्टी ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget