एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस को गोल-गोल घुमा रहा श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब! जानें- अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ?

श्रद्धा मर्डर केस में तेज तर्रार अफसरों की टीम पांच राज्यों में मैदान से लेकर पहाड़ तक, जमीन से लेकर समंदर तक एक कर डाला, लेकिन देश को सन्न करने वाले मर्डर मिस्ट्री में अब तक कोई सबूत नहीं मिल पाया.

Shraddha Murder Case: आफताब ने मई में श्रद्धा का मर्डर किया और अक्टूबर तक लाश के टुकड़े फेंके इसके बाद नवंबर में पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया. वहीं तब से ये शातिर जो कह रहा है, पुलिस वही कर रही है जहां से जरा सा भी सबूत का इशारा मिलता है पुलिस वहीं दौड़ पड़ती है. चाहे दिल्ली से गुरुग्राम हो या फिर दिल्ली से मुंबई इसके साथ ही मुंबई से उत्तराखंड और उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश में पिछले 15 दिन से सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियों का ये सबूत वाला रूट हो चुका है. आफताब जो भी ठिकाना बताता है, पुलिस वहां पहुंचने में रत्ती भर भी देर नहीं करती, लेकिन इस भागमभाग का अब तक सॉलिड नतीजा नहीं निकल पाया है. 

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया
किसको अहसास रहा होगा कि आम सा दिखने वाला एक क्रिमिनल पूरे सिस्टम को चकरघिन्नी बना देगा. किसे पता था कि एक कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की सांस फूल जाएगी. दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट को बताया कि श्रद्धा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, एसीपी (साइबर सेल) और 200 तेज तर्रार पुलिस अफसरों की टीम जांच में शामिल हैं. मामले में 80 फीसदी जांच पूरी हो चुकी है. पिछले दो दिन से आफताब का पोलीग्राफ टेस्ट हो रहा है. वहीं नार्को टेस्ट करवाने की भी तैयारी चल रही है. यानी हर वो कोशिश हो रही है, जिससे आफताब के गुनाहों का पक्का हिसाब हो सके, लेकिन डेढ़ हफ्ते के दौरान ये तो साफ हो चुका है कि आफताब ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है. 

आफताब के फ्लैट से पांच चाकू बरामद
ऐसे में देखा जाए तो आफताब इतना शातिर है कि श्रद्धा के लाश के टुकड़े फेंकने जाते वक्‍त अपना मोबाइल फ्लैट पर छोड़ कर जाता था, जिससे उसके लोकेशन को ट्रेस न किया जा सके. इसके साथ ही दिल्ली में पुलिस ने आफताब के फ्लैट से पांच चाकू बरामद किए हैं. इनकी लंबाई 5 से 6 इंच की है, लेकिन श्रद्धा के शरीर के टुकड़े इन्हीं से किए गए ये अभी तक साफ नहीं है.  वहीं मुंबई में पुलिस भायंदर खाड़ी में आफताब का मोबाइल तलाश कर रही है. दूसरे दिन भी गोताखोरों की मदद से पुलिस की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. वहीं इन सबके साथ-साथ श्रद्धा की हत्या के तार पुलिस हिमाचल में भी तलाश रही है, क्योंकि दिल्ली के छतरपुर में आने से पहले आफताब श्रद्धा को लेकर हिमाचल गया था. अब सवाल ये है कि क्या आफताब श्रद्धा को हिमाचल में ही मारना चाहता था? क्या श्रद्धा के कत्ल की पूरी प्लानिंग हिमाचल में हो चुकी थी?

हिमाचल में पुलिस कर रही छानबीन
दिल्ली पुलिस की टीम इन्हीं सवालों का जवाब तलाशने के लिए हिमाचल में हैं. आफताब और श्रद्धा मनाली के करीब कसौल में रुके थे. दरअसल, आफताब और श्रद्धा इसी साल 6 अप्रैल को हिमाचल घूमने गए थे. दोनों तीन दिन तक कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में ठहरे. दोनों 6 और 8 अप्रैल को मणिकर्ण के व्हाइट लोट्स गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में रुके. श्रद्धा के कत्ल की पहाड़ में प्लानिंग और दिल्ली में मर्डर की थ्योरी की एक और वजह है. दरअसल, मनाली के करीब कसौल शहर है. ज्यादातर टूरिस्ट इसी शहर में ठहरते हैं, लेकिन आफताब श्रद्धा को लेकर यहां से बेहद जोखिम भरे रास्ते वाले तोष गांव में ले गया. यहां कई जगह लैंड स्लाइडिंग है. तोष में गाड़ी नहीं पहुंच पाती है, बावजूद इसके आफताब ने कसोल से भी 30 किलोमीटर दूर तोष को चुना. 

क्या आफताब इन्हीं खाईंयों में श्रध्दा को मार देना चाहता था. आफताब जानता था कि पहाड़ में मार कर हादसे की शक्ल दी जा सकती है. इसलिए ये शातिर श्रद्धा को जंगल से लेकर पहाड़ तक घुमाता रहा. अब पुलिस भी सबूतों की तलाश में मैदान से लेकर पहाड़ और तालाब से लेकर समंदर तक को खंगाल रही है, लेकिन ठोस सबूतों का अभी भी इंतजार है.

Satyendra Jain Video: मसाज के बाद सत्येन्द्र जैन का जेल के अंदर से एक और वीडियो आया सामने, सस्पेंड जेल सुपरिटेंडेंट के साथ आए नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget