एक्सप्लोरर

Delhi Politics: भगवंत मान से पहले CM अरविंद केजरीवाल से मिले आदित्य ठाकरे, जानें क्या हैं इसके मायने?

कर्नाटक चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद विपक्षी एकता को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे की केजरीवाल से मुलाकात भी इसी कड़ी का एक हिस्सा मानी जा रही है.

Delhi News: आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे पहुंचे. सुबह 11 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और जालंधर से नवनिर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू की केजरीवाल से मुलाकात से पहले आदित्य ठाकरे उनसे मिलने पहुंचे. ठाकरे से केजरीवाल की मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस की कर्नाटक में जीत से ना सिर्फ कांग्रेस को ही खुशी हुई है बल्कि अन्य पार्टियों को भी अब लगने लग गया है कि 2024 में मोदी का किला हिल सकता है.  

विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद तेज

कर्नाटक विधानसभा चुनावों के बाद अब विपक्षी एकता को और मजबूत होते हुए देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि अब 2024 के लोकसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है. केजरीवाल और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे की मुलाकात भी इसी कड़ी का एक हिस्सा हो सकता है. क्योंकि इन सबका टारगेट अब बीजेपी को हराना है. ऐसा भी माना जा रहा है कि शिवसेना यूबीटी महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी को साथ लेकर कुछ बड़ा कर सकती है.

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात करने पहुंचे थे. मातोश्री में मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा था कि बहुत दिन से उनकी उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे से मिलने की इच्छा थी. बाला साहेब शेर थे, उद्धव जी शेर के बेटे हैं. उन्होंने कहा था कि हम इस रिश्ते को आगे तक लेकर जाएंगे.

'कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है’

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि 'कर्नाटक तो झांकी है अभी पूरा हिंदुस्तान बाकी है. कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि जनता तानाशाही को पराजित कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली में आज से बीजेपी करेगी जनचेतना सभाएं, केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में जनता को बताएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget