एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: आबकारी घोटाले में आरोपी शरद चंद्र रेडी को मिली अंतरिम जमानत, जानें कब तक रहेंगे जेल से बाहर

Delhi Excise Policy: प्रवर्तन निदेशालय ने हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के टॉप एग्जीक्यूटिव और पूर्व डायरेक्टर शरद चंद्र रेड्डी को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया था. 

Delhi Excise Policy Case Update: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने दिल्ली आबकारी घोटाला (Delhi Excise Policy) मामले के आरोपी शरद चंद्र रेड्डी (Sharad Chandra Reddy ) को आज बड़ी राहत दी है. हालांकि, रेड्डी को अभी 14 दिनों के लिए ही अंतरिम जमानत मिली है.  शरद चंद्र रेड्डी ने दादी का निधन होने के बाद उनके संस्कार में शामिल होने के लिए अदालत से जमानत देने की मांग की थी. फिलहाल, अदालत ने दादी के निधन को जायज आधार मानते हुए जमानत दी है.

दिल्ली आबकारी घोटाले में ईडी ने (ED) ने हैदराबाद स्थित अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के टॉप एग्जीक्यूटिव और पूर्व डायरेक्टर शरद चंद्र रेड्डी को 10 नवंबर को गिरफ्तार किया था. प्रवर्तन निदेशालय ने शरद रेड्डी के अलावा अंतरराष्ट्रीय शराब ब्रांड के एक अधिकारी बिनॉय बाबू को भी गिरफ्तार किया था. शरद चंद्र रेड्डी को लेकर कथित तौर पर आप के कुछ राजनेताओं से जुड़े होने के लिंक मिले थे. इस मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया नंबर एक आरोपी हैं.

रेड्डी ने 5 दिसंबर को दायर की थी याचिका 

अरबिंदो फार्मा लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार शरद चंद्र रेड्डी  ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से ग्रेजुएशन किया है. वह अपने परिवार में दूसरी पीढ़ी के कारोबारी हैं. अरबिंदो फार्मा की स्थापना 1986 में पीवी रामप्रसाद रेड्डी, के नित्यानंद रेड्डी और अन्य पेशेवरों के एक समूह ने की थी. समूह ने 1988-89 में पुडुचेरी में सेमी-सिंथेटिक पेनिसलिन के निर्माण की सिंगल यूनिट के साथ इस कंपनी की शुरुआत की थी. बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी शरद चंद्र रेड्डी ने पांच दिसंबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने शरद चंद्र रेड्डी की जमानत याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है. इस मामले में 13 दिसंबर को 2 बजे सुनवाई होगी. ED ने कोर्ट को बताया कि शरद चंद्र रेड्डी के खिलाफ जांच लंबित है, अभी शरद चंद्र रेड्डी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा MCD का घमासान, तय समय पर चुनाव कराने की याचिका पर कोर्ट ने दी नई तारीख  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget