एक्सप्लोरर

कौन हैं शफाउर रहमान? जिन्हें AIMIM ने ओखला से दिया टिकट, जेल में हैं बंद

Who is Shafaur Rehman: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से शफाउर रहमान को टिकट दिया है. यहां से अभी आप के अमानतुल्लाह खान विधायक हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी किस्मत आजमा रही है. मंगलवार (7 जनवरी) को पार्टी ने ओखला विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की. इस सीट से शफाउर रहमान को पार्टी ने मैदान में उतारा. इसकी घोषणा पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से की. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में ओवैसी ने पहले ही इस बात का जिक्र कर दिया था कि वो शफाउर को टिकट देने वाले हैं.

कौन हैं शफाउर रहमान?

शफाउर रहमान दिल्ली दंगे के आरोपी हैं. फिलहाल हो जेल में बंद हैं. रहमान जामिया एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं. इससे पहले ताहिर हुसैन को AIMIM ने दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया था. ताहिर हुसैन भी दिल्ली दंगे के आरोपी हैं और जेल में बंद हैं.

ओखला में इस बार बदलाव आएगा- इम्तियाज जलील

दिल्ली AIMIM के अध्यक्ष शोएब जमाई ने कहा, "जामिया CAA NRC आंदोलन के साथी, जेल में बंद साफा उर रहमान खान ओखला से दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हमारे प्रत्याशी होंगे. अब दिल्ली में मजलिस की बारी." पार्टी के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने एक्स पर लिखा, "ओखला में बदलाव आएगा इस बार!"

असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा था?

दिल्ली दंगे के आरोपियों को टिकट देने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था, "कोर्ट-कानून मुझे इस बात की इजाजत देता है कि मैं कैंडिडेट उतारूं. अगर इनका कनविक्शन होता है तो हम इनको टिकट नहीं दे सकते. मगर जो पॉलिटिकल पार्टी हम पर ऊंगलियां उठा रहे हैं, मैं उनसे कह रहा हूं कि जिनके घर शीशे के होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं." 

दिल्ली में कब होंगे चुनाव?

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी. नतीजे तीन दिन बाद 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. AIMIM दिल्ली में कुछ और सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है.

Delhi Election Date: दिल्ली में चुनाव के ऐलान के बाद मनोज तिवारी का दावा, '8 फरवरी को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget