एक्सप्लोरर

Sawan Shivratri 2023: सावन की शिवरात्रि पर आज मंदिरों में लगी भीड़, कांवडिये कर रहे भगवान शिव का जलाभिषेक, जानिए क्या है इसका महत्व

Delhi News: सावन माह की शिवरात्रि पर आज मंदिरों में भीड़ उमड़ी हुई है. मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठे है. माना जाता है कि इस शिवरात्रि का व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते है.

Delhi News: सावन का महीना महादेव के भक्तों के लिए काफी पवित्र महीना होता है, और ऐसा माना जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से उनकी प्रसन्नता जल्दी प्राप्त होती है. यूं तो इस पावन महीने का हर दिन महादेव की पूजा और जलाभिषेक के खास होता है, लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. ऐसे में आज शनिवार, 15 जुलाई को सावन के शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों के अलावा काफी संख्या में लोग शिवालयों में नीलकंठ महादेव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं.

जनकपुरी के प्राचीन शिव मंदिर दूर-दूर से पहुंचे कांवड़िए
कुछ ऐसा ही देखने को मिला पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी B1 स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में, जहां आम दिनों की तुलना में आज सुबह से ही कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. इस मंदिर में दिल्ली ही नहीं बल्कि दिल्ली के बाहर से भी कांवड़िए महादेव को जलाभिषेक करने पहुंचे थे. इनमें हरिद्वार, गाजियाबाद, लोनी समेत दिल्ली के आसपास के कई इलाकों के कांवड़िए शामिल थे, जो अपने पूरे परिवार के साथ भोलेनाथ का दर्शन और उनकी पूजा कर उनकी प्रसन्नता की प्राप्ति की कामना के साथ यहां आए थे. इस दौरान मंदिर में स्थापित महादेव की 65 फुट ऊंची, चार भुजाओं वाली प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोग महादेव की उस भव्य प्रतिमा को देख कर मंत्र-मुग्ध नजर आए.

व्रत और पूजा से महादेव जल्दी होते है प्रसन्न 
मंदिर के पुजारी राहुल तिवारी ने बताया कि, हिंदू पंचांग में हर साल 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि का खास महत्व दिया जाता है. इनमें सबसे प्रमुख फाल्गुन मास की शिवरात्रि मानी जाती है, जिसे महाशिवरात्रि भी कहा जाता है. वहीं इसके अतिरिक्त दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है. इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है. सनातन धर्म में श्रावण मास की महिमा का वर्णन किया गया है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. 

कैसे करें पूजा और क्या है आज की महत्ता
आज शिवरात्रि पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक का बड़ा महत्व है. इस दिन जल, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है. शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं जाते हैं, साथ ही धूप, दीप, फल और फूल आदि अपर्ण कर पूजा की जाती है. शिव पूजा करते समय शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक के पाठ का विधान है. ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं. इस दिन व्रत करने से मुश्किल कार्य आसान हो जाते हैं और व्रती की सारी समस्याएं दूर होती हैं. साथ ही जो कन्याएं मनोवांछित वर पाना चाहती हैं, इस व्रत को करने के बाद उन्हें उनकी इच्छा अनुसार वर मिलता है. विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Delhi Cabinet Meeting: अरविंद केजरीवाल ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, शाम 4:30 बजे सभी मंत्री होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा प्लान, एक्सप्रेसवे-सुरंग और एलिवेटेड रोड से होगा सफर आसान
दिल्ली-NCR में बदलेगा ट्रैफिक का पूरा प्लान, एक्सप्रेसवे-सुरंग और एलिवेटेड रोड से होगा सफर आसान
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू, गर्मी से राहत के साथ सड़कों पर आफत
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू, गर्मी से राहत के साथ सड़कों पर आफत
Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले तीन घंटे तक खराब मौसम का अलर्ट, धूल भरी आंधी और तेज बारिश की चेतावनी
दिल्ली में अगले तीन घंटे तक खराब मौसम का अलर्ट, धूल भरी आंधी और तेज बारिश की चेतावनी
MCD की वार्ड समितियों और स्थायी समिति को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
MCD की स्थायी समिति के गठन में देरी पर कांग्रेस का वार, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Himachal News: HRTC कर्मियों की सरकार को चेतावनी, वेतन नहीं मिला तो 2 जून से बसों का चक्का जाम
हिमाचल: HRTC कर्मियों की सरकार को चेतावनी, वेतन नहीं मिला तो 2 जून से बसों का चक्का जाम
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
इतिहास रचने की दहलीज पर RCB, IPL 2026 ट्रॉफी जीतते ही MI-CSK के खास क्लब में एंट्री
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
600 रुपये के टिकट, हर दिन 5 शोज, बॉक्स ऑफिस की 'धुरंधर' बन पाएगी राम चरण की 'पेड्डी'?
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
'बालकनी वाले चाचा' पड़ोसियों के घर में झांकना पड़ा भारी, वायरल वीडियो ने पूरे मोहल्ले में कराई किरकिरी
Precautions During Swimming: गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
गर्मियों में स्वीमिंग करते वक्त कभी न करना ये गलती, वरना शरीर को हो जाएगा बड़ा नुकसान
Embed widget