एक्सप्लोरर

'चार इंजन वाली सरकार भी...', सौरभ भारद्वाज ने इन 15 मुद्दों को उठाकर दिल्ली बीजेपी को घेरा

Saurabh Bhardwaj News: रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने 15 अहम मुद्दों पर सरकार घेरते हुए उनके सरकार की विफलता को जनता के सामने लाने का प्रयास किया है.

Delhi Politics: दिल्ली में बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार के 100 दिन पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद जहां एक तरफ सरकार अपने किये गए कार्यों का बखान करने वाली रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश कर वह-वाही लूटने की कोशिश कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल इसे बीजेपी सरकार पर हमला करने का एक और मौके के रूप में देख रहा है.

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने रेखा सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड मीडिया के सामने रखी, जिसमें उन्होंने जहां एक तरफ सरकार पर तंज कसा तो वहीं दूसरी तरफ सरकार से 15 मुद्दों पर कड़े सवाल पूछते हुए उन्हें हर मोर्चे पर फेल तक करार दे डाला.

भारद्वाज ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले कई बच्चे शरारती होते हैं और बचपन की इस शरारत में कई बार वे अपना रिपोर्ट कार्ड भी खुद ही बना लेते हैं. ऐसा ही कुछ बीजेपी की रेखा सरकार कर रही है. जिनकी पोल खोलने के लिए आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल की रिपोर्ट कार्ड छपवाई है और वह भी कलर में. इस रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने 15 अहम मुद्दों पर सरकार से कड़े सवाल पूछकर उनकी नाकामी को जनता के सामने के लाने का प्रयास किया है.

● लंबे-लंबे पॉवर कट-दिल्ली में बिजली संकट

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में हो रहे पावर कट पर रेखा सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्लीवालों को दस साल तक 24 घंटे मुफ्त बिजली देने वाली पिछली केजरीवाल सरकार की मेहनत पर बीजेपी सरकार ने पानी फेर दिया है. आज हालात यह हैं कि दिल्ली के हर इलाके में 4 से 14 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है. इन्वर्टर की दुकानें फिर से चल पड़ी हैं. उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2022 से 2024 तक दिल्ली देश में बिजली वितरण में टॉप पर थी. यहां 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन 2025 में बीजेपी सरकार आते ही दिल्ली अंधेरे में डूब गई है और लंबे-लंबे पावर कट दिल्ली में हो रहे हैं.

● बिजली के दाम बढ़े

बिजली को लेकर आम आदमी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं, बल्कि बीजेपी सरकार ने लंबे-लंबे पवार कट के साथ बिजली के दाम भी बढ़ा दिए. केजरीवाल सरकार जहां 200 यूनिट मुफ्त और 200 से 400 यूनिट तक आधे रेट में बिजली देती थी, वहीं बीजेपी की सरकार ने 7 से 15 प्रतिशत तक रेट बढ़ा दिए हैं. अब दिल्लीवाले महंगी बिजली खरीदने को मजबूर हैं.

● प्राइवेट स्कूल की फीस बढ़ी

प्राइवेट स्कूल की बढ़ी फीस को लेकर भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों की लूट पर लगाम लगा कर रखी. फीस नहीं बढ़ने दी, ऑडिट कराया, और जबरन वसूली गई रकम पैरेंट्स को लौटवाई. लेकिन जैसे ही दिल्ली में बीजेपी सत्ता में आई, स्कूलों की मनमानी फिर चालू हो गई. फीस में 30 से 80% तक की बढ़ोतरी कर दी गयी. अभिभावकों के विरोध के बाद स्कूल की फीस को लेकर रेखा गुप्ता सरकार द्वारा अध्यादेश लाने की बात पर उन्होंने कहा कि कोई एक्ट लाने से पहले पब्लिक कंसल्टेशन के लिए डाला जाता है. यहां एक्ट को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ डिसकस किया जा रहा है लेकिन अभिभावक के साथ नहीं. ये एक्ट प्राइवेट स्कूल के फेवर में लाया जाएगा. क्योंकि प्राइवेट स्कूलों की लॉबी बीजेपी से जुड़ी हुई है.

● पानी की सप्लाई में कमी

आप की रिपोर्ट कार्ड में पानी की गंभीर समस्या पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि केजरीवाल सरकार ने 10 साल तक दिल्ली की जनता को पानी की किल्लत नहीं होने दी. जनता को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी भी केजरीवाल सरकार में मिला. लेकिन दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद दिल्ली में पानी की किल्लत शुरू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है और लोग टैंकर से पानी लेने के लिए मजबूर हैं. उसमें भी पानी लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ता है. जबकि केजरीवाल सरकार ने टैंकर माफिया की कमर तोड़ दी थी. वहीं, बीजेपी सरकार ने टैंकरों की संख्या बढ़ाकर टैंकर माफिया को बढ़ावा दिया है.

● नल में आ रहा सीवर का गंदा पानी

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद लोगों को गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. पानी के लिए जगह-जगह महिलाओं को मटका फोड़ कर विरोध प्रदर्शन तक करना पड़ रहा है. बीजेपी सरकार लोगों को स्वच्छ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है. नलों से सीवर का पानी आ रहा है. वहीं शिकायत पर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रही है. जबकि, अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्लीवालों को साफ पानी मिलता था.

● गर्मियों में AQI पहुंचा 500 पार

दिल्ली की समस्याओं में शामिल प्रदूषण भी एक गंभीर समस्या है, जिसे लेकर भी "आप" ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. रिपोर्ट कार्ड में कहा गया कि बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार केंद्र, एलजी, एमसीडी और अब मुख्यमंत्री के बावजूद न तो कोई प्रदूषण नियंत्रण योजना ज़मीन पर दिखी र न ही कोई ठोस कदम उठाया गया. दिल्ली के लोग परेशान हैं, बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ़ हो रही है, बच्चों को बाहर खेलने से मना किया जा रहा है. प्रदूषण का सीधा असर रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है.

● सड़क हादसों में जान बचाने वाली फरिश्ते स्कीम बंद

दिल्ली के अंदर सड़क हादसों में फरिश्ते स्कीम के द्वारा मुफ्त इलाज होता था लेकिन ये बंद कर दी गई. आप का कहना है कि केजरीवाल सरकार के कार्यकाल के दौरान इस स्कीम द्वारा हादसों के शिकार पीड़ितों का प्राइवेट अस्पतालों में इलाज होता था जिसके खर्च को सरकार उठाती थी, और हादसे के पीड़ितों की सहायता करने वालों को किसी भी प्रकार की कानूनी उलझन या फिर असुविधा का सामना नहीं करना पड़ता था, जिससे 10 हजार से ज्यादा लोगों की जिंदगियां बची हैं. लेकिन बीजेपी सरकार ने उसे बंद कर दिया.

● बाबासाहेब और भगत सिंह की तस्वीरें हटाई

सीएम ऑफिस में पहले बाबासाहेब और भगत सिंह की तस्वीरें लगी हुई थी, जिसे हटाकर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिस पर भी आप ने सवाल उठाए आप ने इसे दलित और युवाओं के संघर्ष और आत्मबलिदान को सम्मान देने वाली भावना पर वैचारिक हमला बताया.

● मोहल्ला क्लिनिक बंद करके स्टाफ को बेरोजगार किया

इस रिपोर्ट कार्ड में बीजेपी सरकार पर जन-विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार ने जनविरोधी फैसला लेते हुए दिल्ली की स्वास्थ्य क्रांति, मोहल्ला क्लीनिक को बंद करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए. इन मोहल्ला क्लीनिकों ने वर्षों तक लाखों दिल्ली वासियों को नजदीक और मुफ्त इलाज की सुविधा दी थी. उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल एक हेल्थ मॉडल नहीं, बल्कि एक विश्वास का प्रतीक था कि लेकिन आज बीजेपी सरकार ने लोगों से ये सुविधा छीन ली. इससे न केवल आम जनता को नुकसान हुआ, बल्कि हजारों डॉक्टर, नर्से और हेल्थ वर्कर्स भी बेरोजगार हो गए. यह स्वास्थ्य व्यवस्था और रोजगार दोनों पर सीधा हमला है.

● बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर को नौकरी नहीं दी

बस मार्शलों की नियुक्ति चुनाव से पहले एक बड़ा मुद्दा बन गया था. बीजेपी नेताओं ने दिल्ली के बस मार्शल और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को भरोसा दिलाया था कि बीजेपी सरकार बनते ही उनकी नौकरियां बहाल की जाएंगी और उन्हें पक्का किया जाएगा, लेकिन हुआ ठीक इसका उल्टा. चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली बीजेपी सरकार ने सत्ता में आते ही अपने ही वादों से किनारा कर लिया.

● महिलाओं को 2,500 रुपये नहीं मिले

चुनाव से पहले बीजेपी ने कहा था कि, उनकी सरकार बनते ही 8 मार्च से हर महीने दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आएंगे. इसके लिए पीएम मोदी न बाकायदा महिलाओं से कहा था कि वे अपने मोबाइल नंबरों को बैंक खातों से लिंक करा लें ताकि पैसे आने की जानकारी उन्हें मिल सके. लेकिन आज तीन महीने पूरे होने के बाद भी महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आये हैं. उल्टे इसके लाभार्थियों के लिए सख्त नियम बना और शर्तें लगा कर इसे कठिन बनाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इसका लाभ लेने से वंचित हो सकें.

● होली पर मुफ्त सिलिंडर नहीं मिला, सिलेंडर 500 का नहीं किया

होली-दीवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा कर दिल्ली की सत्ता पर काबिज बीजेपी ने होली पर मुफ्त सिलेंडर तो नहीं ही दिया. ऊपर से 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कहने वाली बीजेपी ने 100 दिनों के बाद सिलेंडर की कीमतों में भी 50 रुपये इजाफा कर दिया. जिससे स्पष्ट होता है कि झूठ बोल कर सत्ता हांसिल करना ही उनका मकसद था और जब मन में चोर होता है तो चोरी छुपे काम होते हैं.

● प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन और प्राइवेट लैब में फ्री टेस्ट बंद

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन और प्राइवेट लैब में मुफ्त जांच की सुविधा जनता को देती आ रही थी. इस सुविधा से दिल्ली के हजारों गरीब परिवारों को महंगे से महंगा इलाज भी मुफ्त में मिला, जिससे हजारों लोगों की जान बच पाई. लेकिन बीजेपी ने सरकार में आते ही इस जीवनरक्षक योजना को बंद कर दिया.

● 25,000 विधवा पेंशन काटी

आप के रिपोर्ट कार्ड में विधवा पेंशन को लेकर बीजेपी सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया गया है कि 100 दिनों में बीजेपी ने विधवा पेंशन पर अपना हंटर चलाया और वेरीफिकेशन के नाम पर 25,000 महिलाओं को पेंशन के लाभ से वंचित कर दिया. केजरीवाल सरकार इन महिलाओं को 2,500 प्रतिमाह विधवा पेंशन दे रही थी, लेकिन बीजेपी ने अपने 100 दिन के कार्यकाल में ही इन 25,000 महिलाओं का अधिकार उनसे छीन लिया.

● झुग्गियों को उजाड़, लोगों को बेघर किया

दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी के नेताओं ने झुग्गियों में जाकर रात्रि प्रवास करने का नाटक किया और खुद पीएम मोदी ने झुग्गीवालों को 'जहां झुग्गी वहां मकान' का जुमला देकर उनके वोट हथियाए. लेकिन सत्ता में आते ही इसी बीजेपी ने झुग्गियों को उजाड़ कर उन्हीं लोगों को बेघर कर दिया जिनसे इन्होंने वोट लिया, उन्हीं बच्चों के सिर से छत छीन ली जिनके साथ कैरम खेलने का ड्रामा कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग...', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
'मुद्दे नहीं बचे, इसलिए मदरसे-मस्जिदों में कैमरे की मांग', इसहाक गोरा का अरुण गोविल पर हमला
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
Embed widget