एक्सप्लोरर

बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि मामले को सेशन कोर्ट तक ले गए सत्येंद्र जैन, डाली रिव्यू याचिका

Delhi Politics: आप नेता सत्येंद्र जैन ने बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि के मुकदमे पर संज्ञान न लेने के अदालती फैसले को चुनौती दी है. जैन का दावा है कि स्वराज ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए थे.

Satyendra Jain on Bansuri Swaraj: आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने वाले राउज एवन्यू मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की है. आप नेता सत्येंद्र जैन ने निचली कोर्ट के फैसले को सेशन कोर्ट में चुनौती दी है. राउज एवेन्यू का सेशन कोर्ट इस मामले पर 12 मार्च को सुनवाई करेगा.

वहीं, कोर्ट ने मामले से जुड़े तमाम दस्तावेजों को भी तलब किया है. इससे पहले राउज एवेन्यू कोर्ट में सत्येंद्र जैन ने जांच एंजेसी ED की छापेमारी के संबंध में उनके खिलाफ बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज द्वारा अपमानजनक बयान देने के मामले में मानहानि का मुकदमा दायर किया था, लेकिन कोर्ट ने जैन के द्वारा दाखिल इस मुकदमे पर किसी भी तरीके से आदेश जारी करने से मना कर दिया था.

सत्येंद्र जैन की याचिका पहले हो चुकी है खारिज
राउज एवन्यू  कोर्ट में आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उन्होंने याचिका दायर कर यह कहा था कि बांसुरी स्वराज ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, लिहाजा उनके खिलाफ कोर्ट मानहानि का मुकदमा दर्ज करे. हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में सत्येंद्र जैन के द्वारा दी गईं दलीलों से संतुष्ट न होकर उनकी याचिका को खारिज कर दिया था.

क्या है पूरा विवाद?
आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने जांच एजेंसी ईडी की छापेमारी को लेकर में उनके खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए बीजेपी की सांसद बांसुरी स्वराज के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की थी. कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था.

सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि बांसुरी स्वराज ने पांच अक्टूबर 2023 को एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि इस इंटरव्यू को लाखों लोगों ने देखा है. उन्होंने कहा कि बांसुरी स्वराज ने झूठा दावा किया कि उनके घर से 1.8 Kg सोना और सोने के 133 सिक्कों के अलावा तीन करोड़ रुपये बरामद किए गए. 

कोर्ट में दर्ज शिकायत में कहा गया था कि बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सत्येंद्र जैन को बदनाम करने और अनुचित राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए ये टिप्पणियां की थीं.

यह भी पढ़ें: स्पा सेंटर्स वाले निर्देश पर BJP का MCD मेयर पर तंज, 'विधानसभा में मुद्दा उठा तो नींद खुली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू अशोक नगर में महिला प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों की शुरुआत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 100 पार्क विकसित का लक्ष्य
Delhi Malviya Nagar Fire: 'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
'इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ, फिर...', दिल्ली होटल अग्निकांड के आरोपी शेफ का बड़ा खुलासा
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से राहत के बाद फिर झुलसाएगी गर्मी, आज 40°C तक पहुंचेगा तापमान
दिल्ली-NCR में बारिश से राहत के बाद फिर झुलसाएगी गर्मी, आज 40°C तक पहुंचेगा तापमान

वीडियोज

Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching
Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
राजभर समाज की 6 हत्याएं गिनाकर अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, सपा चीफ को दी खुली चनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
FD बनाम बॉन्ड्स: 30 लाख से हर महीने पाएं 20000 की बंधी-बंधाई इनकम, जानें फॉर्मूला
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
घर पर ऐसे तैयार करें ऑर्गेनिक लिक्विड फर्टीलाइजर, जान लें आसान तरीका
Embed widget