एक्सप्लोरर

Delhi Politics: 'अब PM Modi की न आंख लाल होती है..न पीली', चीन मुद्दे पर संजय सिंह ने BJP को घेरा

संजय सिंह ने कहा, मणिपुर हो या मेवात जहां बीजेपी है वहां दंगा फसाद हो रहा है. इनको इस देश के लिए कोई काम नहीं करना है. बीजेपी नफरत की बुनियाद पर देश को खड़ा कर रही है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने चीन मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. संजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि, 'चीन हमारी सीमा में घुसपैठ करता है, हमारे 20 जवान शहीद करता है. मोदी जी क्या करते हैं? चीन के राष्ट्रपति को बुलाते हैं, उन्हें झूला झुलाते हैं. कहते हैं, आओ व्यापार करो और यहां से पैसा कमा कर ले जाओ. पहले कहते थे कि लाल आंख दिखानी है. अब पीएम मोदी की न आंख लाल होती है, न पीली होती है. प्रधानमंत्री मोदी को देश के सम्मान और अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए.'

एन बीरेन सिंह को लेकर क्या बोले संजय?

इसके साथ ही संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए मणिपुर हिंसा पर राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के कांग्रेस को जिम्मेदार बताने वाले बयान पर कहा है कि, वो घास छीलने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस जिम्मेदार है तो वहां बीरेन सिंह क्या कर रहे हैं? घास छीलने के लिए मुख्यमंत्री बने हैं. जो आदमी इतना असंवेदनशील है कि महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने के बाद कहता है कि ऐसी तो सैंकड़ों घटनाएं हो रही हैं, उसके राज में वहां लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होगा? जब वहां बीजेपी की सरकार है तो कांग्रेस वाले कैसे गड़बड़ी कर रहे हैं.

'बीजेपी नफरत की बुनियाद पर देश खड़ा रही है'

संजय सिंह ने आगे कहा कि, मणिपुर में बीजेपी के 8 से 10 विधायकों ने लिखकर दिया है कि, इस मुख्यमंत्री पर उनका भरोसा नहीं है. मणिपुर हो या मेवात जहां बीजेपी है वहां दंगा फसाद हो रहा है. इनको इस देश के लिए कोई काम नहीं करना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की बुनियाद पर देश को खड़ा कर रही है.

यह भी पढ़ें: India Today CVoter Survey: क्या अरविंद केजरीवाल को करना चाहिए INDIA गठबंधन का नेतृत्व? मूड आफ द नेशन में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget