एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने ACB दफ्तर जाकर की 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग की

Delhi News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है. उन्होंने कहा कि हमने ACB को शिकायत दी है और जांच की मांग की है.

Sanjay Singh Reached ACB Office: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह शुक्रवार (07 फरवरी) को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के दफ्तर में पहुंचे और बीजेपी के 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ शिकायत की. उन्होंने ACB को एक मोबाइल नंबर भी सौंपा, जिससे कथित तौर पर AAP उम्मीदवार मुकेश अहलावत को फोन कर बीजेपी ज्वाइन करने और 15 करोड़ रुपए और मंत्री पद का ऑफर दिया गया था लेकिन ACB ने अभी तक इस मामले की जांच शुरू नहीं की है.

इसके उलट, बीजेपी के कहने पर ACB की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई. आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने इसका विरोध किया और कहा कि ACB बिना किसी नोटिस के आई. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर AAP खुद शिकायत लेकर ACB गई थी, तो फिर केजरीवाल के घर पर अचानक छापा क्यों मारा गया?

बीजेपी के खिलाफ संजय सिंह के आरोप

AAP सांसद संजय सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ''बीजेपी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है और उसने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में सरकार गिराने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त की. हमने ACB को शिकायत दी है और जांच की मांग की है. हमने उस नंबर की जानकारी भी दी है, जिससे हमारे प्रत्याशी को रिश्वत का ऑफर दिया गया. अब ACB को जांच करके बताना चाहिए कि वह नंबर किसका है?”

संजय सिंह ने यह भी दावा किया कि अब तक AAP के 16 विधायकों और उम्मीदवारों को तोड़ने की कोशिश की जा चुकी है और इन सभी को 15-15 करोड़ रुपए की पेशकश की गई है.

ACB बिना नोटिस के केजरीवाल के घर पहुंची

'आप' के लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियार ने बताया कि ACB के अधिकारी बिना नोटिस के अरविंद केजरीवाल के घर आए. उन्होंने कहा, “उनके पास कोई पेपर नहीं था, यहां तक कि कोई स्टैम्प भी नहीं था. बाद में स्टैम्प बाहर से मंगवाया गया. नोटिस बीजेपी के हेड ऑफिस में तैयार किया गया था. ACB का पूरा ड्रामा बीजेपी के कहने पर किया गया क्योंकि दिल्ली में चुनाव नजदीक हैं और बीजेपी को हार का डर सता रहा है.''

क्या है 'ऑपरेशन लोटस' ?

'ऑपरेशन लोटस' बीजेपी की वह रणनीति मानी जाती है, जिसके तहत वह विपक्षी दलों के विधायकों और नेताओं को तोड़कर सरकार गिराने की कोशिश करती है. इस रणनीति का इस्तेमाल कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में पहले किया जा चुका है. AAP का आरोप है कि अब बीजेपी दिल्ली में भी यही रणनीति अपना रही है.

AAP ने की निष्पक्ष जांच की मांग

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि ACB इस मामले की निष्पक्ष जांच करे और उस फोन नंबर की पड़ताल करे, जिससे AAP प्रत्याशी को रिश्वत की पेशकश की गई थी. संजय सिंह ने कहा, “अगर ACB और बीजेपी सच में ईमानदार हैं, तो पहले इस नंबर की जांच करें और यह बताएं कि यह किसका है? AAP का कहना है कि अगर इस मामले की सही तरीके से जांच हुई, तो बीजेपी के ऑपरेशन लोटस का सच सबके सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में वोटों की गिनती वाले दिन 8 फरवरी को शराब मिलेगी या नहीं? जान लीजिए

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget