एक्सप्लोरर

जेल में वजन बढ़ने पर आप सांसद संजय सिंह बोले- 'ये तो अच्छी बात है कि...'

Sanjay Singh News: जेल में रहने के दौरान वजन बढ़ाने के सवाल पर AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर वजन बढ़ा है तो इसमें गलत क्या है? ये बीजेपी के लिए संदेश है.

Sanjay Singh on Tihar Jail Days: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए अपनी आपबीती को मीडिया के साथ साझा किया. आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि शुरुआत के 11 दिन जरुर तकलीफ हुई लेकिन उसके बाद जो अधिकार सामान्य कैदियों के थे वही अधिकार मेरे थे. शुरुआत के 11 दिन सामान्य कैदियों जैसे अधिकार भी मेरे पास नहीं थे. उन्होंने जेल में वजन बढ़ने के सवाल पर बीजेपी को नसीहत दी.

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा,  '' शुरुआत में जेल में मैं कहीं बाहर घूम नहीं सकता था जबकि बाकी लोग घूम सकते थे. शाम में तीन बजे से लेकर शाम 7 बजे तक जब गिनती खुलती थी, उस वक्त भी मुझे नहीं निकलने देते थे. शुरु में बैडमिंटन कोर्ट में भी नहीं जाने देते थे. लेकिन बाद में सारी चीजें धीरे-धीरे ठीक हो गईं.'' 

जेल में वजन बढ़ने पर संजय सिंह का बीजेपी पर तंज

दिल्ली आबकारी नीति के मामले में जेल में रहने के दौरान वजन बढ़ाने के सवाल पर संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ''अगर वजन बढ़ा है तो इसमें गलत क्या है? मेरा वजन 79 किलोग्राम था लेकिन (जेल) से निकलने पर मेरा वजन बढ़कर 81.7 किलोग्राम हो गया. मुझे लगता है कि ये तो बीजेपी के लिए अच्छा संदेश है कि आम आदमी पार्टी वालों को मत छेड़ो. आप के नेता जेल में जाएंगे तो ये पूरे हौसले के साथ अपने स्वास्थय को मजबूत करके निकलेंगे.''

सीएम केजरीवाल के खिलाफ गहरी साजिश- संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने भ्रष्टाचार के मसले पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, ''देश के सारे भ्रष्टाचारियों को अपने साथ शामिल कर ले रहे हैं और कहते हैं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं. झूठे बयानों के आधार पर आपने निर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया. क्या आपको लगता है कि हम इस साजिश को नहीं समझते हैं? सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी की ये गहरी साजिश है.'' उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल हैं, बीजेपी दिल्ली में नहीं जीत सकती है.

ये भी पढ़ें:

'अगर अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ा तो मैं...', मनीष सिसोदिया की पत्नी के बारे में आतिशी ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
15 अगस्त पर लाल किले की हाईटेक सुरक्षा, 20 हजार जवान तैनात, 1000 CCTV
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट
दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन AAP के छह विधायक मार्शल आउट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget