एक्सप्लोरर

AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान, 'साफ संकेत है कि RSS और BJP में...'

Sanjay Singh On Modi Cabinet: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र की नई सरकार को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की घटक दलों को समाप्त करने की जो कार्यशैली है, उसकी शुरुआत हो गई है.

Narendra Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और सांसदों के मंत्री पद की शपथ के बाद अब विभागों का बंटवारा हो गया है. धीरें-धीरे सभी मंत्री अपना कार्यभार संभाल रहे हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद ने विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एनडीए के घटक दलों को झुनझुना मंत्रालय दिया गया है.

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''कल बीजेपी के नेतृत्व वाली तथाकथित NDA सरकार के मंत्रालय की घोषणा हुई. तथाकथित गठबंधन इसलिए कहा क्योंकि अभी भी इस सरकार को Modi:3.O कहा जा रहा है. NDA के घटक दलों का मंत्रालय देखें, तो न गृह मिला, न रक्षा, न वित्त, न विदेश, न वाणिज्य, न कृषि, न शिक्षा, न स्वास्थ्य, न दूरसंचार मिला, केवल झुनझुना मिला''.

संजय सिंह का बीजेपी पर हमला

आम आदमी पार्टी के नेता ने आगे कहा, ''यह पहला संकेत है. बीजेपी की जो कार्यशैली है, घटक दलों को समाप्त करना, उसकी शुरुआत हो गई है. जब ये लोग नवीन पटनायक के साथ थे तो उनके साथ कैसा बर्ताव किया? उद्धव ठाकरे का तीर कमान चुराया, शरद पवार की घड़ी चुरा ली. दस साल में इन्होंने पार्टियों को तोड़ा है. घटक दलों को अभी जैसे झुनझुना मंत्रालय दिया है, अब अगला चरण इन पार्टियों को ख़त्म करना होगा''. 

उन्होंने ये भी कहा, ''अगर बीजेपी का स्पीकर बन गया तो तीन ख़तरा होगा- संविधान की धज्जियां उड़ाई जाएंगी, NDA के घटक दलों को तोड़कर बीजेपी के साथ मिलाया जाएगा और कोई भी मनमाना बिल सरकार लेकर आएगी और विपक्ष के सवाल उठाने पर उसे मार्शल से बाहर फिंकवाया जाएगा.

मोहन भागवत को लेकर क्या बोले संजय सिंह?

आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''मोहन भागवत का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि मणिपुर एक साल से शांति की राह देख रहा है. संसद में मैंने भी यही सवाल उठाया था, जब मुझे सस्पेंड कर दिया गया. यह साफ़ संकेत है कि RSS और BJP में लड़ाई चल रही है. चुनाव के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कहा था कि पार्टी को RSS की ज़रूरत नहीं है. बीजेपी वाले कहते थे कि RSS मातृ संस्था है. आज तो मां बेटे का भी झगड़ा हो गया. मोहन भागवत कह रहे हैं कि प्रतिपक्ष का भी सम्मान करना चाहिए''.

जीतनराम मांझी के बयान पर क्या बोले?

उन्होंने आगे कहा, ''जेडीयू और पूरे प्रदेश को उम्मीद थी कि रेल मंत्रालय बिहार को मिलेगा. लेकिन उन्हें मछली मंत्रालय दे दिया. एक गठबंधन सहयोगी को जहाज मंत्रालय दिया है, लेकिन उसमें है क्या बचा हुआ अब. सब तो पहले ही उन्होंने अपने दोस्तों को दे दिया है. जीतनराम माँझी ने कहा कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता. इस पर आप नेता ने कहा, ''मांझी जी कह रहे हैं कि कोई काम छोटा बड़ा नहीं होता तो अमित शाह बन जाएं मत्स्य मंत्री और ललन सिंह को गृह मंत्री बना दें.

हरियाणा में कांग्रेस का AAP के साथ गठबंधन न करने के भूपिंदर सिंह हुड्डा के बयान पर उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अभी जेल में हैं, जल्द ही उन्हें कोर्ट से राहत मिलेगी, वे बाहर आयेंगे फिर इस पर विस्तार से बात करेंगे.

ये भी पढ़ें:

Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी की कमी होगी दूर? LG ने की हरियाणा CM से बात, मिला ये आश्वासन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
दिल्ली पुलिस की रडार पर कई इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स, जानें मामला
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget