एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: निक्की से अक्टूबर 2020 में आर्य समाज मंदिर में साहिल ने की थी शादी, जांच में और भी खुलासे

Nikki Yadav Murder Case Update: निक्की यादव के पिता ने कहा कि साहिल गहलोत का परिवार हत्या में शामिल हो सकता है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने निक्की के पिता को बुलाया और पूछताछ की.

Nikki Yadav Murder News: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुए निक्की यादव हत्याकांड मामले (Nikki Yadav Murder Case) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि साहिल गहलोत और निक्की यादव ने ने अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी. साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था इसलिए वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे. इसीलिए साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 मे उसका रिश्ता तय कर दिया और लड़की वालों से बात छिपाई कि साहिल पहले से शादीशुदा है. पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं. यही नहीं, निक्की की शव को फ्रिज में छुपाने में उसके दोस्त और कजिन भाई ने साथ दिया था.

वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निक्की के मर्डर की साजिश रचने के आरोप में साहिल के पति-भाई और दोस्त समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. क्राइम ब्रांच के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने बताया कि पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई थी, जिसमें उसने बताया कि निक्की के मर्डर की पूरी प्लानिंग के बाद उसने अपने पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश को बताई थी. हत्या के बाद सभी एक साथ विवाह समारोह में शामिल हो गए थे. जिसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई और उनकी भूमिका की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया. नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है. आगे की जांच चल रही है.

कोर्ट ने आरोपियों की 3 दिन की रिमांड दी

पुलिस ने गिरफ्तार 5 आरोपियों को शुक्रवार रात 10 बजे कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने सभी आरोपियों की 3 दिन की रिमांड दी. पुलिस ने आर्य समाज मंदिर के उस मंदिर के पुजारी से भी पूछताछ की जहां निक्की की शादी हुई थी. शादी में एक दोस्त ने गवाही भी दी थी. पुलिस ने उस रूट के सीसीटीवी भी चेक किए जिस रूट से साहिल निक्की के शव को ले गया था. पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच  निक्की यादव हत्याकांड मामले में निकी के पिता और उसकी छोटी बहन के आज बयान दर्ज करेगी. निक्की यादव के पिता और उसकी छोटी बहन 11:00 बजे तक क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंच सकते हैं. 

ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

आरोपी साहिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को ये भी बताया कि निक्की दूसरी शादी की खबर मिलते ही बौखला गई थी. वो आपे से बाहर हो गई थी. गुस्से में बार-बार उसे बर्बाद करने की धमकी देते हुए केस में फसाने की धमकी दे रही थी. जिसके बाद आरोपी साहिल डर गया और उसने बड़ी ही निडरता के साथ प्लान बनाकर  उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वो अपनी गाड़ी में निक्की की बॉडी को लेकर राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 38 किलोमीटर दूर अपने घर गांव मितराऊं  पहुंचा. वहां बंद पड़े एक ढाबे के फ्रीज में निक्की के शव को छिपाकर दूसरी शादी करने चला गया.

ये भी पढ़ें:- Nikki Yadav Murder Case: प्यार के आगाज से मौत के अंजाम तक ऐसे पहुंची कहानी, 10 प्वाइंट्स में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget