एक्सप्लोरर

Vibrant North East India: धर्म परिवर्तन पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान, बोले- 'धर्मांतरण की कोशिश देश के विकास और सद्भाव में बाधा है'

RSS के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार महाराष्ट्र सदन में 'वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने दूसरे धर्म में दखलअंदाजी और धर्मांतरण पर बड़ा बयान दिया है.

Indresh Kumar On Conversion: आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने कहा है कि किसी दूसरे के धर्म में दखलअंदाजी या धर्मांतरण (Conversion) की कोशिश देश के विकास और सद्भाव में बाधक है. महाराष्ट्र सदन में 'वाइब्रेंट नॉर्थ ईस्ट' (Vibrant North East) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद इंद्रेश कुमार भारतीय ईसाई मंच और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक भी हैं. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी धर्मों को अपने-अपने धर्म का पालन करना चाहिए और एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए.

इस दौरान कुमार ने जोर देकर कहा कि हमारा धर्म कुछ भी हो, लेकिन सबसे बढ़कर, हम सभी भारतीय हैं. सभा को संबोधित करते हुए, आरएसएस नेता ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली के लोगों को उत्तर पूर्व की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए एक सराहनीय कदम है. पूर्वोत्तर के लोग देश की प्रगति में योगदान देने के लिए हमेशा आगे रहते हैं. आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करना हो, उन्होंने हमेशा योगदान दिया है.


Vibrant North East India: धर्म परिवर्तन पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का बयान, बोले- 'धर्मांतरण की कोशिश देश के विकास और सद्भाव में बाधा है

'मोदी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट पर ज्यादा ध्यान दिया'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से उत्तर पूर्व के विकास पर अधिक ध्यान दिया गया है. जिसके परिणामस्वरूप राज्यों में बहुत सारी नई परियोजनाएं शुरू हो पाई हैं. इन परियोजनाओं के कारण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं और रोजगार के अवसर में भी इजाफा हुआ है. कुमार ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद से नॉर्थ ईस्ट पर ज्यादा ध्यान दिया गया है. कुमार के मुताबिक पूर्वोत्तर के राज्यों में हिंसा कम हुई है और शांति, सौहार्द के साथ-साथ संपन्नता भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा-'आज पूर्वोत्तर के राज्य चहुंमुखी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन का प्रभाव है.' कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता टॉम वडक्कन, राज्यसभा सांसद एस फंगनोक कोन्यान, भारतीय ईसाई मंच के प्रताप पल्ला और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहिद सईद भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: Delhi: महिला आयोग ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस, ट्रांसजेंडरों की हालत को लेकर पूछा सवाल, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
दिल्ली में भारी बारिश का RED ALERT, आज रहें सावधान, कब तक होगी बरसात?
दिल्ली प्रोटेस्ट: अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, बंगला साहिब गुरुद्वारा कमेटी ने की शिकायत
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget