एक्सप्लोरर

Republic Day: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष ध्यान, नाइट पेट्रोलिंग

Republic Day 2024 Celebration: गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं.

Delhi News: हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) समारोह से पहले पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने गुरुवार (12 जनवरी) को इस बात की जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी की परेड के लिए दिल्ली में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी पहले ही तैनात किए जा चुके हैं. रात्रि गश्त करने वाले कर्मचारियों को होटल, अतिथि गृह और धर्मशालाओं की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों पर खास इंतजाम

इसके अलावा रेलवे स्टेशनों (Railway Stations) और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों (International Bus Terminal) की सुरक्षा के खास ध्यान दिया जा रहा है. पुलिस अधिकारी के अनुसार वे इन जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रहे हैं. खासकर रेलवे स्टेशनों और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों के पास और उनके रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि राष्ट्रीय राजधानी में कौन और किस उद्देश्य से आ रहा है.

नियमों के उल्लंघन पर हो रही कार्रवाई- पुलिस

पुलिस ने कहा कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

भीड़ वाले इलाकों के लिए सख्त निर्देश

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, 'हाल ही में, जब हमारी टीम पहाड़गंज में एक होटल की जांच कर रही थी, तो पाया कि वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी. होटल के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई थी.' गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन, सीमा जांच, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, मॉल और बाजारों की सुरक्षा और भारी भीड़ वाले क्षेत्रों में गश्त के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi News: 16 से 22 जनवरी तक जगमग रहेंगे सदर बाजार की सभी मार्केट, व्यापारी निकालेंगे शोभा-यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget