एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratistha: राम भक्तों के लिए दिल्ली राम मंदिर कमेटी जमा कर रहा अनाज, जानें कहां होगा इसका इस्तेमाल?

Ram Mandir Inauguration: श्री सनातन धर्म सभा सोसायटी के संयुक्त सचिव पवन शर्मा के मुताबिक कुछ दिन पहले एक निजी संगठन ने अयोध्या के लिए अनाज संग्रह योजना की शुरुआत की थी.

Delhi News: दक्षिण दिल्ली के एक पुराने राम मंदिर में चावल, गेहूं और अन्य प्रकार के अनाज एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या के नए मंदिर में होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर वहां भेजा जाएगा. श्री सनातन धर्म सभा नाम की तीन दशक से अधिक पुरानी संस्था द्वारा संचालित यह मंदिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में पहाड़ी पर स्थित है, जो अरावली की पहाड़ियों का हिस्सा है. इस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह करीब 30 साल पहले हुआ था.

श्री सनातन धर्म सभा सोसायटी के संयुक्त सचिव पवन शर्मा ने बताया कि भगवान राम हर जगह हैं. 22 जनवरी को हम दिल्ली में इस अवसर को उत्साह और भक्ति के साथ मनाएंगे, यह मानते हुए कि हम अयोध्या के पवित्र स्थान पर हैं. शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी की सुबह अयोध्या के श्री राम मंदिर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने से पहले हवनए पूजा और यज्ञ किया जाएगा.


Ramlala Pran Pratistha: राम भक्तों के लिए दिल्ली राम मंदिर कमेटी जमा कर रहा अनाज, जानें कहां होगा इसका इस्तेमाल?

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजकर 20 बजे मंगल आरती की जाएगी और बाद में दिन में भंडारा किया जाएगा और प्रसाद भी वितरित किया जाएगा. ईस्ट ऑफ कैलाश के राम मंदिर में भगवान राम की तस्वीर लगाकर एक कलश परिसर में रखा गया है. शर्मा ने कहा कि एकत्र अनाज को एक निजी संगठन द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा, जिसने कुछ दिन पहले इसकी शुरुआत की थी.

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन

बता दें कि 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और राम मंदिर का उद्घाटन होगा. पीएम नरेन्द्र मोदी और सात हजार वीआईपी सहित काफी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. श्री राम क्षेत्र मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा. प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंत में प्रधानमंत्री मोदी मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे.

Weather Update: दिल्ली में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, IMD का येलो अलर्ट, पांच दिन और सतागा कोहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget