एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में रामदास अठावले की एंट्री, RPI(A) ने इन 15 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 4 महिलाओं को टिकट

Delhi Assembly Election 2025: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही है. केंद्र में एनडीए की सहयोगी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है.

Delhi Poll 2025: रामदास अठावले (Ramdas Athawale) की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतर गई है. इसने शनिवार (11 जनवरी) अपने 15 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की है. आरपीआई केंद्र में एनडीए की सहयोगी है. 

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) की केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 15 उम्मीदवारों के पर अपनी मंजूरी दी है. इनमें सुल्तानपुर माजरा, कोंडली, तिमारपुर, पालम, नई दिल्ली, लक्ष्मी नगर, नरेला, संगम विहार, सदर बाजार, मालवीय नगर, तुगलकाबाद, बदरपुर, चांदनी चौक और मटियाला महल शामिल है. आरपीआई(ए) ने इस सूची में चार महिलाओं को भी टिकट दिया है. 

आरपीआई (ए) के प्रत्याशियों की लिस्ट

1.सुल्तानपुर माजरी (एससी) से लक्ष्मी
2.कोंडली (एससी) से आशा कांबले
3.तिमारपुर से दीपक चावला
4.पालम से वीरेंद्र तिवारी
5.नई दिल्ली से शुभी सक्सेना
6.पटपड़गंज से रणजीत
7.लक्ष्मी नगर से विजय पाल सिंह
8.नरेला से कन्हैया
9.संगम विहार से तजिंदर सिंह
10.सरदर बाजार से मनीषा
11.मालवीय नगर से राम नरेश निशाद
12.तुगलकाबाद से मंजूर अली
13.बदरपुर से हर्षित त्यागी
14.चांदनी चौक से सचिन गुप्ता
15. मटियाला महल से मनोज कश्यप

नई दिल्ली सीट में अठावले ने केजरीवाल के खिलाफ इन्हें उतारा

चुनाव में नई दिल्ली सीट पर सबकी निगाहें हैं जहां से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. अठावले की पार्टी ने यहां से महिला प्रत्याशी शुभी सक्सेना को टिकट दिया है. बीजेपी ने प्रवेश वर्मा को चुनाव में उतारा है और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित पर भरोसा जताया है. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे जबकि मतगणना तीन दिन बाद 8 फरवरी को होगी.

चुनाव में मुख्य मुकाबला आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लेकिन कुछ क्षेत्रीय पार्टियां भी यहां दाव आजमा रही हैं. वामदलों ने छह सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जबकि इंडिया गठबंधन की सहयोगी टीएमसी और शिवसेना यूबीटी ने आम आदमी पार्टी के लिए समर्थन की घोषणा कर दी है.

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025: बिजवासन में पिछली बार एक फीसदी मतों के अंतर से हारी BJP, क्या कर पाएगी वापसी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget