एक्सप्लोरर

Ramadan 2023: रमजान में बढ़ी दिल्ली के जामा मस्जिद की रौनक, भारी संख्या में पहुंच रहे हैं रोजेदार

Iftar In Delhi Jama Masjid: दिल्ली के जामा मस्जिद कमेटी ने बताया कि रमजान में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद से भी लोग यहां पर इफ्तार के लिए पहुंच रहे हैं.

Ramzan 2023: दिल्ली (Delhi) के शाही जामा मस्जिद (Jama Masjid) में रमजान के महीने में रौनक देखने लायक होती है. जामा मस्जिद में इफ्तार (Iftar) के दौरान जुटने वाले रोजेदारों की वजह से काफी चहल-पहल रहती है. रमजान में देश की राजधानी से ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग जामा मस्जिद में इफ्तार के लिए पहुंच रहे हैं. इसके अलावा यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि जुमे की नमाज और ईद तक यह संख्या और भी बढ़ने वाली है.

जामा मस्जिद कमेटी ने बताया कि इस रमजान में भी भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. पहले की तरह सिर्फ राजधानी से नहीं, बल्कि नोएडा और गाजियाबाद से भी लोग यहां पर इफ्तार के लिए पहुंच रहे हैं. बहुत से लोग यहां पर अपने परिवार के साथ इफ्तार के लिए आते हैं. इसके अलावा मस्जिद में भी लोगों को इफ्तार कराई जाती है, जिसमें खजूर, फल, पकौड़े, जूस, शरबत का इंतजाम किया जाता है.

साफ पानी की भी होती है व्यवस्था

मस्जिद में आने वाले लोगों के लिए गर्मी से बचाव को देखते हुए साफ पानी की भी व्यवस्था की जाती है. रमजान के इस अवसर पर इफ्तार के समय पैर रखने तक की जगह नहीं होती. 25000 से ज्यादा लोगों की क्षमता वाले जामा मस्जिद में रोजा खोलने के लिए 4:30 बजे से ही रोजेदारों का यहां पहुंचना शुरू हो जाता है, जिससे उन्हें जगह मिलने में कोई दिक्कत न हो.

देश की अमन शांति और खुशहाली के लिए दुआ

दिल्ली के ओखला निवासी वासिफ खान अपने परिवार के साथ रमजान में जरूर जामा मस्जिद में इफ्तार करने पहुंचते हैं. उन्होंने बताया कि सालों से चली आ रही परंपरा का वह भी हिस्सा रहे हैं, जिसमें परिवार के साथ इफ्तार करने वो जामा मस्जिद पहुंचते हैं. रमजान में सभी रोजेदारों की एक साथ मौजूदगी में इफ्तार करना काफी सुकून देने वाला होता है. इसके अलावा हमारे परिवार की ओर से देश की अमन शांति और खुशहाली के लिए दुआएं भी की जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Case: 'मुझे सड़क पर घसीटा और पेट पर मुक्के मारे', MLA नरेश यादव का दिल्ली पुलिस पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget