एक्सप्लोरर

Rajinder Nagar Assembly Bypoll: राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में कुल 43.75% वोटिंग, 26 जून को आएंगे नतीजे

Rajinder Nagar Bypoll: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव खत्म हो गया. इस उपचुनाव में 43.75 फीसदी फाइनल वोटिंग दर्ज की गई.

Rajinder Nagar Assembly Byelection: दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव खत्म हो गया. इस उपचुनाव में 43.75 फीसदी फाइनल वोटिंग दर्ज की गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है. निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था और मतदान शाम छह बजे तक चलना था लेकिन कतार में पहले से खड़े लोगों को मतदान की अनुमति दी गई थी. नतीजे 26 जून को घोषित किए जाएंगे.

इतने उम्मीदवार थे मैदान में

अधिकारी ने कहा, ‘‘ सारे मतदान केंद्रों पर मतदान बंद हो चुका है. कुछ मतदान केंद्रों पर समय पर कतारों में खड़े हो गए मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर वोट गिरा चुके हैं. कुछ मतदान केंद्रों पर कोविड से संक्रमित मतदाताओं ने मतदान किया.’’ राजेंद्र नगर उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता वोट डालने के पात्र थे. इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे. शहर में पानी की कमी और सत्तारूढ़ दल की शराब नीति प्रमुख चुनावी मुद्दे रहे.

पिछले चुनाव में था इतना फीसदी वोटिंग

आम आदमी पार्टी (आप) ने दुर्गेश पाठक और बीजेपी ने राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, कांग्रेस ने प्रेमलता को टिकट दिया था. यह सीट आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी, क्योंकि वह राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. गौरतलब है कि 2020 के चुनाव में राजेंद्र नगर सीट पर 58.27 फीसदी मतदान हुआ था. इस उपचुनाव के लिए 21 स्थानों पर 190 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे. आप, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा गैर-पंजीकृत पार्टियों के तीन और आठ निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे.

Delhi High Court: धोखाधड़ी मामले में दंपत्ति को गिरफ्तारी से राहत, HC ने दिया 75 लाख रुपये जमा कराने का निर्देश

NDMC की बैठक में चार महीने से नहीं गए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, अब पेश हुआ ये प्रस्ताव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget