एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में कंपकंपाने वाली ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, AQI फिर 450 के पार 

Delhi Weather Update: दिल्ली में साल 2024 से पहले मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग ने घना कोहरा और बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, रविवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. 

Delhi Air Pollution: दिल्ली में रविवार (22 दिसंबर) की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. डीएनडी के कुछ इलाकों में तो ठीक से सड़कें भी दिखाई नहीं दे रही थी. इस बीच मौसम विभाग ने साल की समाप्ति से पहले रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है. 

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में रविवार को मध्यम कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. साल 2024 की समाप्ति से पहले दिल्ली में 23, 26 और 27 दिसंबर को बारिश की बारिश की संभावना है. महीने के अंत तक अधिकतम तापमान में कमी के संकेत हैं. 

अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 64 प्रतिशत के बीच दर्ज किया गया. 

इन इलाकों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक

दिल्ली रियल टाइम वायु गुणवत्ता सूचकांक के मुताबिक रविवार सुबह प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल तक पहुंच गया. इंद्रलोक में एक्यूआई 447, लोनी 442, बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में 428, निजमुद्दीन 416, द्वारका में 412, और अशोक विहार में एक्यूआई 411 दर्ज किया गया. इसके अलावा, अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को ‘बेहद खराब’ की श्रेणी में पहुंच गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया था.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

बाबा साहेब को लेकर गृह मंत्री के बयान पर नहीं थम रहा सियासी बवाल, दिल्ली में कांग्रेस चलाएगी अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget