एक्सप्लोरर

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मेट्रो, बस और ऑटो से जुड़ेंगी रेल सेवाएं , यहां बनने वाले रूफ प्लाजा में होंगी ये सुविधाएं

Delhi News: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक देश के 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास प्रस्ताव पर काम चल रहा है. इनमें से 47 स्टेशनों पर काम के लिए टेंडर जारी हो गए है और 32 पर काम शुरू हो गया है.

Delhi: केंद्र सरकार ने नई दिल्ली(New Delhi), मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन (Chhatrapati Shivaji Terminus) और अहमदाबाद (Ahmedabad) रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Rail Minister Ashwini Vaishnaw) के मुताबिक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) पर ट्रेन सेवाओं को बसों, ऑटो और मेट्रो रेल (Metro Rail) की सेवाओं के साथ जोड़ा जाएगा.उन्होंने बताया कि अहमदाबाद का रेलवे स्टेशन मोडेरा के सूर्य मंदिर से प्रेरित होगा. उन्होंने कहा कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को नहीं छुआ जाएगा, लेकिन आसपास के भवनों का पुनर्विकास किया जाएगा. वैष्णव ने बताया है कि रेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भावनात्मक जुड़ाव है. इसलिए सरकार सुरक्षा, यात्री सुविधा, तकनीक सहित रेलवे के हर आयाम पर ध्यान दे रही है. 

रेलवे बनाएगा मास्टर प्लान

रेल मंत्री ने बताया कि पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं के साथ यातायात के सहज संचालन के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है. इसमें परिवहन के अन्य साधनों जैसे मेट्रो, बस, ऑटो आदि के साथ एकीकरण का प्रस्ताव है.उन्होंने कहा कि शहर के भीतर स्थित सभी रेलवे स्टेशनों पर सिटी सेंटर जैसी जगह होगी. उन्होंने कहा कि इन रेलवे स्टेशनों को आरामदेह बनाने के लिए पर्याप्त रोशनी, रास्ता बताने वाले संकेतक, लिफ्ट या एस्कलेटर भी लगाए जाएंगे. 

रेल मंत्री ने बताया कि देश में 199 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के प्रस्ताव पर काम चल रहा है. इनमें से 47 स्टेशनों के काम के लिए निविदा जारी की गई है और 32 पर काम चालू भी हुआ है.इन स्टेशनों के विकास से रोजगार के 35 हजार 744 नये अवसर सृजित होंगे. इससे दैनिक यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा और निवेश व  अतिरिक्त कारोबारी अवसर के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूती होगी.

रूफ प्लाजा में क्या-क्या मिलेगा

रेल मंत्री ने कहा है कि एक ही स्थान पर सभी यात्री सुविधाओं के साथ खुदरा, कैफेटेरिया, मनोरंजन सुविधाओं के लिए एक विशाल रूफ प्लाजा बनाया जाएगा. यह 36, 72 और 108 मीटर का होगा. इसमें फूड कोर्ट, छोटे बच्चों के खेलने के लिए छोटी सी जगह,स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए एक स्थान होगा. उन्होंने कहा कि इसमें साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जाएगा और दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें

Gurugram Snake: गुरुग्राम में एक महीने के अंदर रेस्क्यू किए गए 70 सांप, अरावली की पहाड़ियों पर छोड़ा

दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी ने महिला डॉक्टर से की रेप की कोशिश, शौचालय के बाहर छिपकर कर रहा था इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget