एक्सप्लोरर

Raghav Chadha News: राज्यसभा से निलंबन के बाद अब क्या करेंगे राघव चड्ढा? अपने बयान में खुद बताया प्लान 

Delhi Ordinance Bill: राघव चड्ढा का कहना है कि विशेषाधिकार समिति ने मुझसे पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की थी.

Delhi News: संसद के मानसून सत्र के दौरान बीते सोमवार को राज्यसभा से भी दिल्ली सेवा विधेयक बिल पास हो गया, लेकिन इसको लेकर राजनीति भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीति चरम पर है. राज्यसभा से सभापति जगदीप धनखड़ ने बिल पास होने के चार दिन बाद सिग्नेचर विवाद को लेकर आप सांसद को विशेषाधिकार समिति की जांच रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद भी राघव चड्ढा अपने स्टैंड पर कायम हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. जिस सिग्नेचर विवाद को आधार बनाकर मुझे बीजेपी वाले गलत साबित करना चाहते हैं, वो अपराध तो मैंने किया ही नहीं. मैंने, किसी का सिग्नेचर नहीं किया. इसके बावजूद मुझे निलंबित किया गया तो भी मैं डरूंगा नहीं, और विशे​षाधिकार समिति का सामना करूंगा.

अब क्या है राघव चड्ढा का प्लान?

राज्यसभा से निलंबित होने के बाद राघव चड्ढा ने कहा कि मैं शहीदे आजम की धरती से आता हूं. विशेषाधिकार समिति द्वारा बुलाए जाने पर अपना पक्ष पूरी मजबूती से पक्ष रखूंगा. समिति को बताउंगा कि मैंने किसी सांसद के सिग्नेचर का दुरुपयोग नहीं किया है. रूल के हिसाब से मैंने कुछ सांसदों का नाम सेलेक्ट कमेटी के सामने प्रस्तावित किया था. रूल बुक के हिसाब से ऐसा करना मेरा अधिकार है. इसके लिए किसी सांसद के​ लिखित या सिग्नेचर की जरूरत नहीं पड़ती है. ऐसे में नाम प्रस्तावित करने में गलत क्या है? बीजेपी वाले मनगढंत आरोप लगा रहे हैं. मुझ पर कीचड़ उछालकर बदनाम करना चहते हैं. इससे आगे वह कहते हैं कि विशेषाधिकार समिति ने मुझे से पहले पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की थी. इसके बावजूद मैं किसी से डरता नहीं. मैं विशेषाधिकार समिति का डटकर सामना करूंगा. इसके आगे वो कहते हैं सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है.जय हिंद. 

आखिर, मेरा अपराध क्या है?

आप के निलंबित सांसद राघव चड्ढा का कहना है कि आखिर मेरा अपराध क्या है? यही न कि, मैंने संसद में खड़े होकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे बड़े नेताओं से सवाल पूछ लिया. दिल्ली सेवा बिल पर बीजेपी के सबसे बड़े नेताओं से न्याय की मांग की? बीजेपी को आइना दिखाया? इसी हफ्ते मुझे विशेषाधिकार समिति से 2 नोटिस मिले. शायद यह रिकॉर्ड भी मेरे नाम ही हो. मानसून सत्र में ही AAP के 3 सांसदों को सस्पेंड किया गया. इनमें संजय सिंह, सुशील रिंकू और अब मेरा नाम भी शामिल है. उनका कहना है कि जिस मनगढ़ंत अपराध के लिए बीजेपी मुझे दोषी करार दे रही है, वो अपराध किसी रूल बुक में नहीं लिखा है. मुझे लगता है जैसे राहुल गांधी की सदस्यता गई, ये आप सांसदों की भी सदस्यता रद्द कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: BNS को लेकर बीजेपी पर आक्रमक हुए कपिल सिब्बल, बोले- 'गुलाम बनाने के लिए बदलाव ला रही केंद्र सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget