एक्सप्लोरर

Raghav Chadha Suspension Row: काम नहीं आई राघव चड्ढा की सफाई, सिग्नेचर विवाद मामले में AAP सांसद राज्यसभा से सस्पेंड

Delhi Ordinance Bill: आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को दिल्ली सेवा विधेयक को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव रखा था.

Delhi News: संसद के मानसून सत्र के समापन से ठीक पहले आप आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आप के राज्यसभा सांसद और नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को सदन से निलंबित कर दिया गया. राज्यसभा (Rajya Sabha) से उनका निलंबन विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक प्रभावी रहेगा. राघव चड्ढा के खिलाफ दिल्ली सेवा विधेयक (Delhi Ordinance Bill) पर पांच सांसदों के फर्जी हस्ताक्षर मामले में यह कार्रवाई हुई है. खास बात यह है कि आप सांसद संजय सिंह का निलंबन अवधि भी जांच रिपोर्ट आने तक के लिए बढ़ा दी गई है. 

दरअसल, आप सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को दिल्ली सेवा विधेयक को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव रखा था. इसके साथ ही उन्होंने सेलेक्ट कमेटी के लिए पांच सांसदों के नाम का प्रस्ताव भी रखा था. इसके बाद सदन में इस बात का खुलासा हुआ कि राघव चड्ढा ने जिन सांसदों का नाम आगे बढ़ाया था उनकी सहमति उन्होंने नहीं ली थी. बिना सहमति लिए उन्होंने उनका नाम सेलेक्ट कमेटी के लिए प्रस्तावित कर दिया था. उनके इस प्रस्ताव का तीन बीजेपी सांसद, एक बीजू जनता दल सांसद और अन्नाद्रमुक सांसद ने विरोध किया था. इन सांसदों ने कहा था कि नाम भेजने से पहले आप सांसद ने सहमति नहीं ली थी. इस मसले को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंभीरता से लिया और सदन के सभापति से मामले की जांच की मांग की थी.

ये है बीजेपी की मंशा

सिग्नेचर विवाद मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मांग के बाद राज्यसभा के सभापति ने मामले की जांच सदन की विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया था. दिल्ली अध्यादेश विधेयक 'हस्ताक्षर विवाद' कमेटी के पास भेजे जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने 10 अगस्त को एक संवाददाता सम्मेलन कर दावा किया था कि मोदी सरकार ने एक नई परंपरा शुरू की है. बीजेपी हाईकमान की मंशा साफ है. जो नेता बीजेपी के खिलाफ में बोलेगा उसकी संसद सदस्यता समाप्त करो या सदन से बाहर का रास्ता दिखा दो. इसके अलावा चड्ढा ने ये भी कहा था कि अमित शाह ने सदन में झूठ बोला है. बीजेपी का मंत्र है एक झूठ को हजार बार बोलो, तो वो सच में तब्दील हो जाएगा. फेक सिग्नेचर मामले में बीजेपी अपनी उसी रणनीति के तहत काम कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget