एक्सप्लोरर

Delhi: जलभराव रोकने के लिए PWD का एक्शन प्लान तैयार, सीसीटीवी से होगी निगरानी, जारी होगा अलर्ट 

Waterlogging in Delhi: पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने सभी एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मॉनसून से पूर्व होने वाली बारिश के तुरंत बाद की स्थिति का आकलन कर जलभराव वाले इलाके चिन्हित करें.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में मॉनसून की बारिश के बाद जलभराव की समस्या आम हो चुकी है. हर साल बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिलता है, लेकिन इस बार दिल्ली सरकार मॉनसून से पूर्व ही इस समस्या से निपटने के प्रयास में गंभीर कदमों उठा रही है. जिससे हर वर्ष बारिश के मौसम में उत्पन्न होने वाली जलभराव की समस्या को कम से कम किया जा सके.

इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इस दिशा में विभागों की तैयारियों की जांच के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री, शहरी विकास मंत्री व डिप्टी मेयर की अध्यक्षता में संयुक्त समीक्षा बैठक की गई. बैठक में पीडब्ल्यूडी, बाढ़ एवं सिचाई नियंत्रण विभाग, दिल्ली जर बोर्ड एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए. सभी एजेंसियों को जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं.

24 घंटे सीसीटीवी से होगी निगरानी

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी मॉनसून से पूर्व होने वाली बारिश के तुरंत बाद की स्थिति का आकलन कर जलभराव वाले इलाकों को चिन्हित करें. मॉनसून की तैयारियों को लेकर पीडब्ल्यूडी नॉडल एजेंसी के रूप में काम करेगा और विभाग का सेंट्रल कंट्रोल रूम गंभीर जलजमाव वाले स्थानों की 24 घंटे सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी करेगा.

जलभराव रोकने को लगाए जाएंगे 700 से ज्यादा पंप

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली भर में जलजमाव के 165 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं. साथ ही, 5 गंभीर जलजमाव वाले क्षेत्र भी चिन्हित किए गए हैं. इन जगहों पर जलजमाव की समस्या को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. सड़कों पर जलभराव रोकने के लिए दिल्ली भर में 700 से ज्यादा स्थायी पम्प काम करेंगे.

ऑटोमेटिक पंप हाउस से जारी होगा अलर्ट

इसमें 11 पंप हाउस ऐसे हैं जो पूरी तरह से ऑटोमेटिक हैं. ऑटोमेटिक पंप हाउस में सेंसर के माध्यम से पानी के बढ़ते स्तर पर अलर्ट जारी होंगे. इसके अलावा भी अगर मॉनसून के दौरान कहीं अतिरिक्त पंप की जरूरत होगी, तो मोबाइल मोटर पंप की व्यवस्था की जाएगी.

यह भी पढ़ें:  Delhi: साल के अंत तक DTC के बेड़े में शामिल हो जाएंगी 1500 नई बसें, रखरखाव के लिए 12 डिपो बनकर तैयार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
यमुना फ्लडप्लेन में खड़ी की 22 बसें, देना होगा जुर्माना
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget