एक्सप्लोरर

Pro Khalistan Slogans: Delhi में दीवार पर फिर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

Republic Day: दिल्ली के निहाल विहार इलाके में भी 16 जनवरी को एक खंभे पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले थे. खंभे पर लिखा था एसजेएफ. थाना पुलिस ने भी इस घटना की पुष्टि की थी.

Pro-khalistan Slogans in Delhi: गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक सरकारी स्कूल की दीवार पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले. दिल्ली पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दीवार पर खालिस्तान एसएफजे जिंदाबाद के नारे लिखे थे. गुरुवार रात को इसका खुलासा हुआ. 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा तीन के तहत द्वारका जिले में मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष कर्मियों सहित जिले की कई टीम इस संबंध में कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

निहाल विहार में भी ऐसे मामले आये थे सामने

इस बीच खालिस्तान समर्थक नेता और प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस एसएफजे के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने घटना के बाद एक वीडियो जारी किया. तीन दिन से भी कम समय में इस तरह की यह दूसरी घटना है. हाल ही में नार्थ वेस्ट दिल्ली के निहाल विहार में 16 जनवरी को एक खंभे पर इसी तरह के खालिस्तान समर्थक नारे लिखे मिले थे. खंभे पर लिखा था एसजेए. 26 जनवरी. निहाल विहार थाना पुलिस ने भी खालिस्तान समर्थन नारे लिखे जाने की पुष्टि की थी. थाना पुलिस ने बताया था कि हमारे जवान को एक वीडियो के जरिए इस बारे में पता चला है. उस मामले में भी एक केस दर्ज है. 

दिल्ली में सिक्योरिटी अलर्ट

बता दें कि पांच दिन में यानी 26 जनवरी को देशभर में लोग गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाएंगे. दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारियों चरम पर है. पूरी दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट घोषित है. गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी को देखते हुए कर्तव्य पथ सहित कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है.

Delhi में पिटबुल का आतंक! बुराड़ी में बच्ची पर दिल दहलाने वाला हमला, तीन जगह टूटी हड्डी, लगे 18 टांके, फिर क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget