एक्सप्लोरर

पहले पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की... फिर फंदे से लटककर दे दी जान, प्रीति कुशवाह की दर्दनाक कहानी

Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में 23 मार्च को 18 साल की प्रीति कुशवाह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.उसने अपने दूर के चचेरे भाई टिंकू से छुपकर शादी की थी

Delhi Crime News: पश्चिमी दिल्ली के डाबरी इलाके में 23 मार्च को 18 वर्षीय प्रीति कुशवाह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. प्रीति ने अपने दूर के चचेरे भाई टिंकू (बदला हुआ नाम) से छिपकर शादी की थी, लेकिन कथित तौर पर पति द्वारा उसे ब्लॉक किए जाने से वह गहरे सदमे में थी. 

परिजनों के मुताबिक, उस दिन घर पर अकेली प्रीति ने पहले पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक मंगवाया, मां के लिए खाना बनाया और फिर फंदे पर लटककर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. 

घटना का दर्दनाक मंजर

23 मार्च को प्रीति के माता-पिता और भाई-बहन घर से बाहर गए थे. शाम को जब लौटे तो घर का दरवाजा बंद मिला. दरवाजा खटखटाने और खिड़कियों पर पत्थर मारने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. आखिरकार, प्रीति का भाई सीढ़ी लेकर अंदर गया और उसे फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गया. 

परिजनों ने दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डाबरी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

प्यार में कुर्बानी और टूटते सपने

प्रीति एक निजी कंपनी में काम करती थी और परिजनों के अनुसार, वह खुशमिजाज और मेहनती लड़की थी. दो साल पहले एक पारिवारिक समारोह में उसकी मुलाकात अपने दूर के चचेरे भाई टिंकू से हुई, जो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई. 

दोनों ने चुपके से शादी कर ली थी. लेकिन टिंकू कथित तौर पर प्रीति की खूबसूरती से जलता था और उस पर शक करता था. उसने प्रीति को मेकअप, जींस-टॉप पहनने से रोक दिया और यहां तक कि उसके बाल मुंडवा दिए. प्रीति ने परिजनों से बहाना बनाया कि उसके बाल रूखे और झड़ रहे हैं, लेकिन परिवार का कहना है कि यह सब टिंकू के दबाव में हुआ. 

बस एक बार कॉल उठा लो’

प्रीति की बड़ी बहन ने बताया कि उसका आखिरी मैसेज और कॉल टिंकू के लिए था, जिसमें उसने लिखा था, “बस एक बार कॉल उठा लो.” लेकिन टिंकू ने उसे ब्लॉक कर रखा था, जिससे मैसेज उस तक नहीं पहुंचा. सहेलियों के मुताबिक, प्रीति अंदर से टूट चुकी थी, लेकिन बाहर से हंसती रहती थी. हैरानी की बात यह है कि उसने फांसी लगाने का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह फंदे पर लटकती दिखाई दे रही है.

परिवार का आरोप, पुलिस की सफाई

प्रीति की मां अनीता कुशवाह का कहना है, “मेरी बेटी को इंसाफ कब मिलेगा? पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है.” परिवार टिंकू को प्रीति की मौत का जिम्मेदार मानता है और आरोप लगाता है कि पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. परिजनों का कहना है कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. वहीं, डाबरी थाना पुलिस का कहना है कि मामला जांच के अधीन है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

एक खूबसूरत सपने का दर्दनाक अंत

प्रीति की जिंदगी एक खूबसूरत सपने की तरह शुरू हुई थी, लेकिन प्यार में मिले धोखे और दबाव ने उसे तोड़ दिया. मेकअप और सुंदर दिखने की शौकीन प्रीति ने अपने कथित पति के लिए सब कुछ छोड़ दिया, यहाँ तक कि लिपबाम तक इस्तेमाल करना बंद कर दिया था.

परिवार का कहना है कि वह धीरे-धीरे अजीब होती जा रही थी, लेकिन किसी को उसकी मनोदशा का अंदाजा नहीं था. यह घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है.  

ये भी पढ़ें- दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर देवेंद्र यादव ने दे दी ये चेतावनी, कहा- 'अब बीजेपी सरकार भी...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget